'बहुत क्यूट लगती हो... वो हैंग आउट करना चाहते हैं, एक को तो मैंने रिप्लाई किया', Poonam Pandey ने बताया वाक्या जब मशहूर क्रिकेटर ने भेजा मैसेज
पूनम पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें कई क्रिकेटर्स मैसेज करते थे। इन्हीं में से कुछ के मैसेज तो सिर्फ टाइमपास के लिए आते थे।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Poonam Pandey: एक्ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। कभी अपनी मौत की झूठी अफवाह तो कभी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने क्रिकेटर्स को लेकर बयान दिया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
पूनम पांडे ने फिल्म विंडो को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई एक्टर्स और क्रिकेटर्स हैं जो उन्हें मैसेज किया करते थे।
बहुत क्यूट लगती हो- पूनम पांडे
जब उनसे पूछा गया कि आपको बहुत सारे DM आते होंगे, जिनमें ब्लू टिक वाले और जाने पहचाने लोग भी शामिल होते हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने हामी भरी। इस दौरान उनसे नाम रिवील करने के बारे में बोला गया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।
पूनम ने कहा कि वो नाम नहीं बता सकतीं। लेकिन बहुत से क्रिकेटर्स और एक्टर्स हैं जो मैसेज करते हैं। किस तरह के मैसेज आते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि एक क्रिकेटर ने लिखा था कि आप बहुत क्यूट लगती हैं। इस तरह के मैसेज वो मुझे लगातार कर रहा था। स्थिति ऐसी हो गई थी कि मुझे उसे ब्लॉक करना पड़ गया था।
Advertisement
'जिस तरीके के मैसेज आते हैं वो…'
जिन क्रिकेटर्स और एक्टर्स के मैसेज आते हैं वो सीरियस रिलेशनशिप के लिए होते हैं या सिर्फ टाइपास के लिए? इस पर पूनम पांडे कहती हैं, 'जिस तरीके के मैसेज आते हैं, उससे लगता तो नहीं है। बल्कि ऐसा लगता है कि वो सिर्फ हैंगआउट करना चाहते हैं। ऐसे में कई बार उन्हें इग्नोर करना पड़ता है। क्योंकि ऐसा लगता है कि आप खुद को समझते क्या हो। मुझे यकीन है कि मेरी तरह दूसरी लड़कियों को भी मैसेज जाते होंगे।'
एक को रिप्लाई करने पर मिला था ऐसा जवाब
इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी एक्साइटमेंट में अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स या एक्टर्स को रिप्लाई किया है, क्योंकि शुरुआत में कुछ पता नहीं होता है। पूनम पांडे ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि एक क्रिकेटर को मैंने फ्रेंडली नोट पर रिप्लाई किया था। हाय- हेलो हुआ था, लेकिन पूरी बात का रुख कहीं ओर ही चला गया जो मुझे सही नहीं लगा। यही वो समय था, जब मुझे एहसास हुआ कि ये भी बाकी जैसा ही है।
Advertisement
अनाया बांगर का भी हुआ जिक्र
इस बातचीत में लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर का भी जिक्र हुआ। होस्ट हिना ने कहा कि अनाया बांगर ने उन्हें बताया था कि कई जाने-माने क्रिकेटर्स ने उन्हें इसी तरह से मैसेज किया था। इस पर पूनम पांडे ने कहा कि हां, हो सकता है। वो क्यों ही झूठ बोलेंगी। मुझे उन पर भरोसा है।