Payal Rohatgi के पिता को कैंसर, इलाज के लिए फैंस से मांगे पैसे तो हो गईं ट्रोल, अब ऐसे दिया जवाब
Payal Rohatgi: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस पायल रोहतगी के पिता पिछले छह साल से कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने इलाज के लिए फैंस से दान करने की रिक्वेस्ट की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Payal Rohatgi: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस पायल रोहतगी के पिता पिछले छह साल से कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हैं और इलाज के लिए उन्हें पैसों की जरूरत है। अब पायल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से मदद मांगी है। उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट करते हुए अपना दुख साझा किया है।
पायल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि कैसे इस बीमारी से उनका पूरा परिवार हिल गया है। अपने पिता को कैंसर से जूझते देखना उनके लिए काफी दर्दनाक है। उन्होंने अपने फैंस से उनके पिता के इलाज के लिए पैसे दान करने की गुजारिश की है।
पायल रोहतगी ने पिता के कैंसर इलाज के लिए मांगी मदद
पायल रोहतगी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पिता की मेडिकल रिपोर्ट और हॉस्पिटल के बिल देखे जा सकते हैं। साथ ही एक्ट्रेस की बैंक डिटेल्स के साथ एक चेक भी देखा गया। उन्होंने लिखा कि वो बहुत सोच-समझने के बाद ये पोस्ट कर रही हैं। देश में कैंसर का इलाज काफी महंगा होता है और मिडल-क्लास फैमिली के पास फंड भी लिमिटड होते हैं।
पायल ने आगे लिखा कि कैसे उनके पिता ने मेडिकल इंश्योरेंस कंपनी का प्रीमियम भर दिया था, उसके बाद भी उन्हें वहां से फंड नहीं मिला। एक्ट्रेस ने कहा कि कंपनी के कुछ इंटरनल रूल्स की वजह से उन्हें फाइनेंशियल हेल्प नहीं मिली। उनके पिता के कहने पर ही उन्होंने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट किया है।
Advertisement
पायल रोहतगी ने फैंस से की दान करने की अपील
पायल ने अब अपने पिता के इलाज के पैसे जमा करने के लिए क्राउडफंडिंग करने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा- “मेरे पिता एक वरिष्ठ नागरिक हैं और 2018 से प्रोस्टेट कैंसर, सीओपीडी यानी सिकुड़ते फेफड़े (2006 से) और बहुत गंभीर ऑस्टियोपोरोसिस (2008 से) से पीड़ित हैं। मेरे फैंस से रिक्वेस्ट है कि वे इस अकाउंट में दान करें। ईमेल पर पूरी मेडिकल फाइल भेजी सकती है”।
इसके अलावा, पायल ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए ट्रोलर्स को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है और लिखा है कि क्राउडफंडिंग का मतलब भीख मांगना नहीं होता। उन्होंने कहा कि क्राउडफंडिंग भारत में लीगल है।