शेफाली की मौत वाले दिन क्या-क्या हुआ? पति पराग ने पहली बार किया खुलासा, बताया एंटी-एजिंग इंजेक्शन का सच
Shefali Jariwala Death: पराग त्यागी ने पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्हें आभास हो गया था कि कुछ तो गलत होने वाला है। उन्होंने बताया कि शेफाली जरीवाला की मौत कैसे हुई थी।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला की मौत से पूरी इंडस्ट्री सन्न रह गई थी। उनकी मौत के कारण को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई गई थीं। ऐसा कहा गया कि वो एंटी-एजिंग इंजेक्शन ले रही थीं जिसके साइड इफेक्ट की वजह से ये सब हुआ। हालांकि, अब आखिरकार उनके पति पराग त्यागी ने शेफाली की मौत को लेकर सारी बातें साफ कर दी हैं।
पराग त्यागी ने पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्हें आभास हो गया था कि कुछ तो गलत होने वाला है। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं सोचा था। उन्होंने कहा- ‘आभास था कि कुछ होने वाला है मतलब कोई बीमारी हो जाएगी। या आदमी या सिंबा को कुछ। मैं हनुमान जी का भक्त हूं तो आभास हो गया था’।
शेफाली की मौत वाले दिन क्या-क्या हुआ था?
पराग ने आगे बताया कि उस दिन क्या-क्या हुआ था। ऐसी खबरें सामने आई थीं कि एक्ट्रेस ने भूखे पेट दवा ले ली थी जिसका रिएक्शन उनकी जान ले गया। इसपर चुप्पी तोड़ते हुए उनके पति ने कहा- ‘मुझे मलाल है कि मैं उसे और प्यार कर सकता था। मैं सिंबा को घुमाने के लिए नीचे ले गया था। उसके 3-4 मिनट में फोन आ गया कि दीदी को सांस नहीं आ रही है, वो बेहोश हो गई हैं’।
उन्होंने आगे कहा- ‘मैं तुरंत सिंबा को गोदी में उठाकर ऊपर भागा। शेफाली को थोड़ा इलेक्ट्रोल का पानी देने की कोशिश की, थोड़ा सीपीआर दिया। मुझे लगा थोड़ी-थोड़ी सांस आ रही है, हम तुरंत उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। उसकी पल्स थी लेकिन रेटिना… बॉडी पूरी छोड़ चुकी थी, मैंने उठाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं उठ पा रही थी’।
Advertisement
पराग ये बताते हुए काफी भावुक हो गए। उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपने आंसू रोके और कहा- ‘वो मंजर नहीं हट रहा आंखों से मेरी’। उन्होंने आगे उन दावों पर भी रिएक्ट किया जिसमें कहा जा रहा था कि शेफाली जवान दिखने के लिए एंटी-एजिंग इंजेक्शन ले रही थीं।
शेफाली जरीवाला ले रही थीं एंटी-एजिंग इंजेक्शन?
पराग ने आगे पूछा कि ये एंटी-एजिंग इंजेक्शन कौन सी दवा होती है क्योंकि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। उन्होंने कहा कि शेफाली तो खुद दवाई लेना भूल जाती थीं, उन्हें याद दिलाना पड़ता था। एक्टर ने कहा कि आमतौर पर डॉक्टर भी विटामिन, कोलाजन की दवाई प्रिस्क्राइब करते हैं। उन्होंने कहा कि वो और शेफाली एक महीने में आईवी के जरिए ये दवा लेते थे जिसमें विटामिन सी, कोलाजेन, ग्लूटाथिओन, और एन्टीऑक्सीडेंट्स थे।
Advertisement
उन्होंने आगे कहा- ‘उस दिन भी हमने वो दवा ली। उस दिन सत्यनारायण की पूजा हुई। हमारा व्रत था। पूजा के बाद हमने खाना खाया, फिर वो सो गई। शेफाली उठी, फिर उसने खाना खाया। 8.30 बजे वो दवा देने आया था… ये एंटी-एजिंग क्या होता है यार। वो अपनी उम्र की नहीं लगती थी क्योंकि वो खुद का बहुत ध्यान रखती थी’।