अपडेटेड 7 April 2023 at 07:38 IST
Pankhuri Awasthy: शादी के 5 साल बाद कपल के घर गूंजेगी किलकारी, खास अंदाज में शेयर की गुड न्यूज
Gautam Rode Pankhuri Awasthy ने एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Gautam Rode Pankhuri Awasthy: सरस्वती चंद्र फेम एक्टर और मॉडल गौतम रोडे और टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल, कपल के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। उन्होंने बेहद ही क्यूट एंड यूनिक स्टाइल में अपने चाहने वालों के साथ प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की है। गौतम और पंखुड़ी ने एक एनिमेटेड वीडियो के जरिए फैंस के साथ खुशखबरी साझा की। जिसमें दोनों की लव लाइफ से लेकर वेंडिंग और अब प्रेग्नेंसी का सफर दिखाया गया है।
Gautam Rode Pankhuri Awasthy ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। वीडियो में की शुरुआत में क्लैप बोर्ड दिखाई देता है, जिस पर लिखा है, 'जब वी मेट एक्टर्स पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे' इसके बाद अलग हर सीन के साथ दोनों की लव लाइफ से लेकर वेडिंग और अब प्रेग्नेंसी तक का सफर दिखाया गया है।
'हमारी फैमिली बढ़ रही है'
Gautam Rode Pankhuri Awasthy ने अपने सबसे खास पलों को बेहद ही खूबसूरती से फैंस के सामने रखा है। कपल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'हमारी फैमिली बढ़ रही है इस नए पड़ाव की ओर बढ़ते हुए और अपने नए रोल साइन करते हुए हम आप सभी की शुभकामनाएं और आशीर्वाद चाहते हैं।'
सेलेब्स ने यूं दी कपल को बधाई
जैसे ही कपल का गुड न्यूज शेयर की वैसे ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक गौतम और पंखुड़ी की शुभकामनाएं देने लगे। सरगुन मेहता ने हार्ट वाले इमोजी के साथ लिखा, 'आप दोनों को बधाई।' मीरा देवस्थले ने लिखा, 'बधाई हो।' अनीता हसनंदानी ने लिखा, 'बधाई।' रोहित पुरोहित ने लिखा, 'आप दोनों को बधाई।' इस लिस्ट में विवेक दहिया और गौहर खान का नाम भी शामिल है। वहीं फैंस भी कपल पर जमकर प्यार लुट रहे हैं।
Advertisement
यह भी पढ़ें... Paras Chhabra और Mahira Sharma के रास्ते क्यों हुए अलग? ब्रेकअप पर एक्टर ने दिया रिएक्शन
टीवी सेट पर हुई थी पहली मुलाकात
आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात टीवी शो 'रजिया सुल्तान' के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया, जिसके बाद कपल ने साल 2017 में दोनों ने एक दूसरे से सगाई की और फरवरी 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। वहीं अब कपल शादी के 5 साल बाद अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 7 April 2023 at 07:36 IST


