अपडेटेड 13 November 2021 at 11:21 IST
निकितिन धीर और कृतिका सेंगर जल्द बनने वाले हैं पैरेंट्स, फोटो में दिखा एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल निकितिन धीर (Nikitin Dheer) और कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल निकितिन धीर (Nikitin Dheer) और कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। चेन्नई एक्सप्रेस फेम एक्टर और झांसी की रानी फेम एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की है जिसके बाद उनके दोस्तों और फैंस ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि दोनों ने सात साल पहले शादी की थी और अब दोनों अपनी जिंदगी के इस अगले और मुश्किल पढ़ाव के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। धीर ने शुक्रवार रात को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की है। इसके साथ, उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘इस 2022 में जूनियर धीर आ रहा है’।
निकितिन धीर और कृतिका सेंगर बनने वाले हैं पैरेंट्स
इस फोटो में कसम से फेम एक्ट्रेस ब्लू और गोल्डन ड्रेस में नजर आ रही हैं जबकि निकितिन ने कुर्ता पायजामा पहना होता है। फोटो में एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ देखा जा सकता है। साथ ही, कृतिका सेंगर ने भी यही फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। जैसे ही दोनों ने ये फोटो शेयर की, फैंस और फॉलोअर्स ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है।
उनके अलावा, कई सेलिब्रिटीज ने भी कपल को बधाई दी है। नमन शॉ, अंकिता लोखंडे, ऋचा शर्मा, अक्षरा सिंह जैसे कई कलाकारों ने उन्हें विश किया है।
Advertisement
निकितिन धीर और कृतिका सेंगर की लव स्टोरी
बता दें कि दोनों की लव स्टोरी तब शुरू हुई जब कृतिका सेंगर फिल्म ‘माई फादर गॉडफादर’ की शूटिंग कर रही थीं, जो निकितिन धीर के पिता पंकज धीर (Pankaj Dheer) का निर्देशन डेब्यू था। उस दौरान, कृतिका अक्सर पंकज धीर के घर जाती थीं और यहीं पर उनकी मुलाकात निकितिन से हुई। दोनों में बेहद कम समय में एक अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी। फिर इस खूबसूरत कपल ने 3 सितंबर 2014 को शादी कर ली।
Advertisement
ये भी पढ़ेंः Bigg Boss 15: अफसाना खान को मिस कर रहे राजीव अदतिया पर भड़की शमिता शेट्टी, फैंस ने लगाई उनकी क्लास
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 13 November 2021 at 11:13 IST