अपडेटेड 6 May 2024 at 12:42 IST

निया शर्मा की अजीबो-गरीब परेशानी! फैंस संग शेयर किया हाल, बोलीं- 15 घंटे के बाद भी…

Nia Sharma: 15 घंटे की नींद लेने के बावजूद एक्ट्रेस निया शर्मा को बिस्तर से उठने में आलस आ रहा है।

Nia Sharma
निया शर्मा | Image: instagram

Nia Sharma: 15 घंटे की नींद लेने के बावजूद एक्ट्रेस निया शर्मा को बिस्तर से उठने में आलस आ रहा है।

निया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं। उनका केवल आधा चेहरा ही दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "15 घंटे की नींद के बाद जाग रही हूं और अभी भी तय नहीं कर पा रही हूं कि बिस्तर छोड़ना है या नहीं।"

निया ने 'काली- एक अग्निपरीक्षा' से छोटे पर्दे पर अपनी शुरुआत की थीं। अब वह 'सुहागन चुड़ैल' के साथ अपनी वापसी की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले उन्हें शो 'नागिन' में देखा गया था।

Advertisement

एक्ट्रेस ने रियलिटी टीवी पर 'खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया' और 'झलक दिखला जा' सीजन 10 जैसे शो में भी काम किया।

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 6 May 2024 at 12:42 IST