टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस ने मनाया छठ महापर्व, सोलह श्रृंगार से खींचा फैंस का ध्यान

Neha Marda celebrates Chhath puja: एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने अपने ससुरालवालों के साथ छठ का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया है।

Follow : Google News Icon  
Neha Marda celebrates Chhath puja

image- @nehamarda/instagram
Neha Marda celebrates Chhath puja image- @nehamarda/instagram | Image: self

Neha Marda celebrates Chhath puja: दुनियाभर में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। 17 नवंबर से शुरू हुए त्योहार का आज यानि 20 नवंबर को समापन हो गया है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने भी छठ का व्रत रखा था और अपने परिवारवालों संग पूजा की। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने छठ सेलिब्रेशन की झलक फैंस को दिखाई है।

खबर में आगे पढ़ें-

  • टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने मनाया छठ महापर्व 
  • रखा व्रत, घाट पर जाकर पूजा की
  • नेहा मर्दा ने शेयर की तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने मनाया छठ महापर्व 

'डोली अरमानों की', 'देवो के देव महादेव' और 'बालिका वधू' जैसे टीवी शो के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने अपने ससुरालवालों के साथ छठ का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वह अपने पति आयुष्मान अग्रवाल (Ayushman Agarwal) के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि मां बनने के बाद ये नेहा का पहला छठ व्रत है जिसे लेकर वह काफी उत्साहित थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह अपने पति और सासू मां के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं। फिर वह माता को छठी का प्रसाद भी चढ़ाते हुए देखी जा सकती हैं जिसमें सेब, केले, नारियल जैसे कई तरह के फल शामिल थे। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘थैंक्यू। इस डिवाइन पावर का एक्सपीरियंस स्पीचलेस रहा’।

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

नेहा मर्दा ने रखा व्रत, घाट पर जाकर पूजा की

नेहा छठ की शुरुआत से ही लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रही हैं। उन्होंने छठ पूजा के लिए बैंगनी रंग की साड़ी चुनी थी जिसके साथ भारी कढ़ाई वाला पिंक ब्लाउज पहना। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक दुपट्टा भी कैरी किया हुआ था। उन्होंने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी के साथ पूरा किया। हालांकि, उनके पूर लुक में सबसे खास बात थी उनका सिंदूर जो छठ पूजा की वजह से उन्होंने नाक से लेकर माथे तक लगाया हुआ था।

ये भी पढ़ेंः वर्ल्ड कप हार के बाद Athiya Shetty ने पति केएल राहुल का बंधाया ढांढस, भारत को बताया ‘बेस्ट टीम’

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड