अपडेटेड 7 October 2025 at 09:05 IST

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क के बाद नीलम और फरहाना में छिड़ी जंग, किचन ड्यूटी को लेकर हुआ बवाल

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ के घर में नॉमिनेशन टास्क हो गए हैं। लेकिन अब किचन ड्यूटी को लेकर बवाल मच गया है।

Follow : Google News Icon  
Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 | Image: X
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ के घर में दूसरी वाइल्ड कार्ड की एंट्री के बाद से माहौल बदलता हुआ नजर आ रहा है। हर दिन नए झगड़े और नई दोस्तियों में दरार आती जा रही है। लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में किचन ड्यूटी को लेकर फरहाना और नीलम के बीच बड़ा झगड़ा देखने को मिला। वहीं नॉमिनेशन टास्क के दौरान अभिषेक और जीशान के बीच जमकर बहस हुई। आइए जानते हैं कि घर के अंदर क्या कुछ नया देखने को मिला है।

नीलम और फरहाना में हुई बहस

भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम शो के शुरुआर से ही किचन की जिम्मेदारी संभालती आई हैं। उनके द्वारा बनाया गया खाना घरवालों को पसंद आता है। लेकिन अब उनके और घर की कैप्टन फरहाना के रिश्तों में खट्टास नजर आ रही है। अपने मनमुटाव के चलते नीलम ने खाना बनाने से इनकार कर दिया। इसपर फरहाना भड़क कर बोलती हैं कि अगर नीलम खाना नहीं बनाएंगी तो उन्हें डबल ड्यूटी करनी होगी, साथ में सजा भी दी जाएगी।

शहबाज ने किया नीलम का सपोर्ट

एक तरफ, फरहाना द्वारा की गई बातें शहबाज को रास नहीं आई। उन्होंने फरहाना की बात का विरोध करते हुए कहा, 'यहां कोई किसी को पनिशमेंट नहीं दे सकता।'
इस बात पर दोनों के बीच बहस छिड़ जाती है। तभी बीच में अभिषेक भी कूद पड़ते हैं और शहबाज से उनकी भी तकरार हो जाती है। देखते ही देखते किचन ड्यूटी को लेकर घर का माहौल गर्म होते हुए नजर आता है।

नॉमिनेशन टास्क में भिड़े अभिषेक और जीशान

दूसरी ओर नॉमिनेशन टास्क के दौरान अभिषेक बजाज ने जीशान कादरी का नाम ले लिया। उन्होंने कहा, 'जो सबका दोस्त होता है, वो असल में किसी का दोस्त नहीं होता।'
अभिषेक की बात सुनकर जीशान गुस्से से फट पड़ते हैं और कहते हैं कि हर वक्त गालियां देना तुम्हे शोभा नहीं देता है। इसके बाद नीलम ने भी अभिषेक को नॉमिनेट कर दिया। शो के प्रोमो देखकर साफ लग रहा है कि आने वाले एपिसोड में घर के रिश्ते और बिगड़ने वाले हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पत्नी के आरोपों के बीच पवन सिंह ने इस एक्ट्रेस को भेजी गाड़ी
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 7 October 2025 at 09:05 IST