अपडेटेड 27 January 2024 at 23:01 IST

बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने को तैयार टीवी की 'नागिन', डेट और वेन्यू का किया खुलासा

Surbhi Chandna Wedding: 13 सालों से सुरभि, करण शर्मा को डेट कर रही हैं। लंबे समय तक डेट करने के बाद आखिरकार उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना का फैसला लिया।

Follow : Google News Icon  
Surbhi Chandna-Karan Sharma
सुरभि चंदना जल्द करेंगी शादी | Image: Instagram

Surbhi Chandna Wedding: 'नागिन' और 'इश्कबाज' सीरियल एक्ट्रेस सुरभि चंदना को घर-घर में पहचान मिली हैं। सुरभि जल्द ही अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। सुरभि ने अब अपनी शादी से जुड़ी डिटेल्स शेयर की हैं।

हाल ही में सुरभि और करण को मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी विरल भयानी के साथ अपने सारे प्लान साझा किए। उन्होंने बताया कि वह एक-दो मार्च को करण शर्मा के साथ सात फेरे लेंगे।

'नागिन को बहुत अच्छा लड़का मिल गया'

शादी की तैयारियों के बारे में बात करते हुए सुरभि ने बताया कि वो इसको लेकर बेहद ही परेशान हैं। सुरभि शादी की पैपराजी से बात करते हुए कहा, "बहुत स्ट्रेसफुल है। टेंशन की वजह से बाल सफेद हो गए। शादी की प्लानिंग बहुत ही मुश्किल होती है, लेकिन ठीक है, जो भी है अच्छा है। फाइनली हो रहा है।" सुरभि ने आगे यह भी कहा, "नागिन को बहुत अच्छा लड़का मिल गया। लड़की बहुत खुश है।"

वहीं, जब पैपराजी ने सुरभि से उनकी शादी की तारीख पूछी तो एक्ट्रेस ने कहा कि हमारी शादी 1 और 2 तारीख को है। शादी जयपुर में होने वाली है। सारी तैयारियां धूमधाम से चल रही हैं।

Advertisement

13 साल डेट करने के बाद करण की दुल्हिनयां बनेगीं सुरभि

सुरभि चंदना 13 सालों से करण शर्मा को डेट कर रही थीं। लंबे समय तक डेट करने के बाद आखिरकार उन्होंने अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाना का फैसला लिया। शादी को लेकर सुरभि बहुत खुश दिखाई दीं।

बता दें कि सुरभि चंदना ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर करण शर्मा के साथ अपनी शादी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि 13 साल रिश्ते में साथ रहने के बाद अब वह एक नई शुरुआत करने जा रही हैं। सुरभि ने बताया था कि एक मार्च से इनकी शादी के फंक्शन्स शुरू हो जाएंगे।

Advertisement

OTT पर डेब्यू के लिए भी तैयार हैं एक्ट्रेस

कई टीवी सीरियलों में काम कर पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद सुरभि अब ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखने को तैयार हैं। वह ‘रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स चैप्टर 2’ वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ एक्टर बरुण सोबती नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: मौनी रॉय की शादी को पूरे हुए 2 साल, फोटो शेयर कर पति पर लुटाया प्यार, लिखा- अनगिनत यादों के 730 दिन

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 27 January 2024 at 23:00 IST