Ekta Kapoor On Naagin 7: ‘नागिन 7’ पर एकता कपूर का बड़ा खुलासा, शो जल्द होने वाला है खत्म, फिनाले डेट आई सामने

Ekta Kapoor On Naagin 7: एकता कपूर ने बताया है कि उनका शो नागिन का सातवां सीजन का जल्द फिनाले होने वाला है। इसकी डेट भी सामने आ गई है।

Follow : Google News Icon  
Ektaa Kapoor On Naagin 7
Ektaa Kapoor On Naagin 7 | Image: instagram

Ekta Kapoor On Naagin 7: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर निर्माता एकता कपूर ने अपने सुपरहिट शो ‘नागिन 7’ को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। शो के अचानक बंद होने की खबरों के बीच उन्होंने साफ किया कि मौजूदा सीजन जल्द खत्म होगा, लेकिन यह पूरी तरह बंद नहीं किया जा रहा है। इसके साथ उन्होंने खुद बताया है कि अगले साल इसकी वापसी होगी। आइए जानते हैं पूरी अपडेट।

चैनल के अनुरोध पर लिया गया फैसला

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि शो को खत्म करने का फैसला चैनल की शेड्यूलिंग के चलते लिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में ‘नागिन 7’ को सीमित एपिसोड के साथ लाने की प्लानिंग थी। यह सीजन करीब 30 एपिसोड का होना था, लेकिन दर्शकों की पसंद को देखते हुए इसे बढ़ाकर 48 एपिसोड तक कर दिया गया है।

कब टेलीकास्ट होगा फिनाले एपिसोड

एकता कपूर ने पुष्टि की कि ‘नागिन 7’ का लास्ट एपिसोड 7 जून को प्रसारित किया जाएगा। खास बात यह है कि इसी दिन उनका जन्मदिन भी होता है। ऐसे में शो का क्लाइमेक्स खास तरीके से पेश किए जाने की तैयारी है।

छोटे सीजन बनाने की तैयारी

एकता कपूर ने यह भी बताया कि फ्यूचर में ‘नागिन’ जैसे शोज के छोटे-छोटे सीजन बनाए जाएंगे। उनका मानना है कि इससे हर साल शो को जारी रखना आसान होगा। इसके साथ ही उन्हें बाकी के प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए भी समय मिल सकेगा। लंबे सीजन के कारण शो को अगले साल तक लाने में ब्रेक लेना पड़ता है।

Advertisement

स्टोरीलाइन और किरदारों पर फोकस

मौजूदा सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। हाल ही में शो की कहानी लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूम रही है, जिससे ड्रामा और इंटरेस्ट दोनों बढ़े हैं। फिनाले से पहले मेकर्स ने कई नए किरदारों की एंट्री भी कराई है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। फिनाले की घोषणा के बाद अब फैंस को एक हाई-वोल्टेज क्लाइमेक्स की उम्मीद है। साथ ही अगले साल ‘नागिन’ के नए सीजन के साथ शो की वापसी को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: पोते ने दादी की अंतिम यात्रा में बना दिया माहौल, शव यात्रा का VIDEO
 

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड