अपडेटेड 22 June 2023 at 22:45 IST
TMKOC: काम से दूर Nepal में छुट्टियां मना रही हैं बबीता जी, मुनमुन दत्ता ने विदेशी फैंस से किया ये वादा
Tarak Mehta ka Ooltah Chashma में बबीता जी का रोल निभाने वाली Munmun Dutta इन दिनों नेपाल में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अगली बार नेपाल में फैंस से जरूर मुलाकात करेंगी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Munmun Dutta in Nepal: तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है। पिछले करीब 15 सालों से यह शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। फिल्म के किरदार लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। फैंस अक्सर गोकुलधाम सोसाइटी जैसी जगह रहने की इच्छा भी जाहिर करते रहते हैं। मुनमुन दत्ता इस शो में बबीता जी का किरदार निभा रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस शुरुआत से ही इस शो से जुड़ी हुई हैं।
बबीता जी और जेठालाल ऑनस्क्रीन बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती फैंस को पसंद भी आती है तो वहीं बबीता जी के पति मिस्टर अय्यर और जेठालाल के बीच अक्सर अनबन भी होती रहती है। इन दिनों बबीता जी अपने काम से दूर नेपाल में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने नेपाल दर्शन की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह पशुपति नाथ मंदिर और बौद्ध मंदिर के बाहर नजर आ रही हैं।
फोटोज में दिखाई नेपाल की खूबसूरती
मुनमुन दत्ता अक्सर ही अपने काम से वक्त निकालकर घूमती हुई नजर आ जाती हैं। स्विटजरलैंड से लेकर थाईलैंड तक कई देशों की यात्रा वह अब तक कर चुकी हैं। घूमने के लिए इस बार उन्होंने नेपाल को चुना है। हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में वह पशुपति नाथ मंदिर के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं। ग्रीन टॉप और जींस के साथ उन्होंने स्टॉल कैरी किया हुआ है। आंखों पर चश्मा और माथे पर त्रिशूल वाले तिलक के साथ वह अलग अवतार में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ और पोस्ट्स में नेपाल की खूबसूरती दिखाई है।
अगली बार मां के साथ आएंगी मुममुन दत्ता
मुनमुन दत्ता ने अपनी स्टोरी में पशुपति नाथ मंदिर को चमत्कारी बताया है। अभिनेत्री का कहना है कि वह अगली बार मां के साथ यहां आने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नेपाल में कई फैंस ने उन्हें पहचाना।
Advertisement
फैंस से किया मिलने का वादा
मुनमुन ने बताया कि अधिकतर समय उन्होंने अपना चेहरा कपड़े से कवर किया हुआ था, जिससे वह अच्छे से मंदिर में दर्शन कर पाए, लेकिन फिर भी कई फैंस ने उन्हें पहचान लिया। एक्ट्रेस ने कहा कि अगली बार जब वह काठमांडू आएंगी तो एक फैन मीट जरूर ऑर्गनाइज करेगी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने फैंस से मिलने का वादा किया है। साथ ही उन्होंने नेपाल के फैंस के लिए ढेर सारा प्यार दिया है।
Advertisement
Published By : Mohit Jain
पब्लिश्ड 22 June 2023 at 10:13 IST

