अपडेटेड 14 March 2024 at 15:23 IST
TMKOC के 'टप्पू' संग सगाई की खबरों पर मुनमुन दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच...
Munmun Dutta-Raj Anadkat Engagement Truth: TMKOC के सह-कलाकारों मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने इस खबर को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Munmun Dutta and Raj Anadkat Engagement Truth: मशहूर टेलीविजन धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता अय्यर (Babita Iyer) का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और टिपेंद्र जेठालाल गड़ा (Tipendra Jethalal Gada) का किरदार निभाने वाले राज अनादकट (Raj Anadkat) को लेकर चर्चा का बाजार काफी गर्म है। कुछ समय से दोनों की डेटिंग की खबरें आ रही थीं, जिसके बाद अब दोनों एक्टर्स की सगाई की खबरों ने भी तुल पकड़ लिया है।
मुनमुन और राज को लेकर सगाई की अफवाह
कुछ वक्त पहले जब मुनमुन और आनादकट की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं तो एक्टर्स ने इन खबरों को पूरी तरह से नकार दिया था, लेकिन अब दोनों की सगाई की खबरें सामने आने से हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल, एक लीडिंग मीडिया पोर्टल के अनुसार, मुनमुन और राज ने कथित तौर पर गुजरात के वडोदरा में आयोजित एक निजी समारोह में सगाई कर ली है। मीडिया आउटलेट के एक करीबी सूत्र ने कथित सगाई की जानकारी दी और बताया कि मुनमुन और राज ने दोनों के परिवारों की मौजूदगी में सगाई कर ली।
सूत्र ने आगे दावा किया कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों में राज की एंट्री के बाद से यह जोड़ी रोमांटिक रूप से जुड़ी हुई थी, उनका रिश्ता सेट पर उनके सहयोगियों के बीच खुले हुए सीक्रेट की तरह था। जिसके बाद राज ने दिसंबर 2022 में शो को अलविदा कह दिया, वहीं मुनमुन ने बबीता की भूमिका निभाना जारी रखा।
राज अनादकट के साथ अपनी सगाई पर क्या बोलीं मुनमुन दत्ता?
मुनमुन और राज की संगाई की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया, जिसके बाद मुनमुन दत्ता ने एक आधिकारिक बयान के माध्यम से इन दावों का खंडन किया। एक्ट्रेस ने कहा, "बेहद हास्यास्पद! इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। मैं ऐसी फर्जी खबरों पर अपनी एनर्जी और ध्यान बर्बाद नहीं करना चाहती हूं।"
Advertisement
मुनमुन और राज का रिश्ता
यह पहली बार नहीं है जब मुनमुन दत्ता के रिलेशनशिप की अफवाहें सामने आई हैं। इससे पहले, उन्होंने इस तरह की अटकलों को सख्ती से खारिज कर दिया था और बिना सहमति के उनके निजी जीवन के बारे में दखल देने वाले और निराधार आर्टिकल प्रकाशित करने के लिए मीडिया की आलोचना की थी। उन्होंने आगे कहा, “आप किसी की गरिमा की कीमत पर सनसनीखेज लेख/सुर्खियाँ बनाने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं, लेकिन क्या आप उनके जीवन में कहर बरपाने की जिम्मेदारी लेने जा रहे हैं?? अगर नहीं, तो आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए!!"
बहरहाल, जब तक मुनमुन और राज दोनों एक-दूसरे के साथ डेटिंग के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं करते हैं, तब तक उनके रिश्ते की अटकलें महज अटकलें ही बनी रहेंगी।
Advertisement
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 14 March 2024 at 09:04 IST