Mouni Roy-Suraj Nambiar Divorce: 4 साल की शादी के बाद अलग हुए मौनी राय और सूरज नांबियार, आख‍िरकार खुद कंफर्म किया तलाक

Mouni Roy- Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय ने अपने पति सूरज नांबियार से तलाक ले लिया है। उन्होंने खुद पति से अलग होने की खबरों पर पोस्ट शेयर करके मुहर लगा दी है। इसके साथ ही एक खास अपील भी की है।

Follow : Google News Icon  
Mouni Roy and Suraj Nambiar head for divorce
Mouni Roy and Suraj Nambiar head for divorce | Image: Instagram

Mouni Roy- Suraj Nambiar Divorce: टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने आखिरकार पति रज नांबियार से अपने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। पिछले कई दिनों से दोनों के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा का विषय बनी हुई थीं। अब मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर करते हुए अपने तलाक की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। 

मौनी की प्राइवेसी बनाए रखने की अपील

मौनी और सूरज ने अपने बयान में मीडिया द्वारा उनकी पर्सनल लाइफ में जरूरत से ज्यादा दखल देने पर नाराजगी जताई है। दोनों ने के द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा गया है कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने मीडिया और लोगों से अपील की कि उनके रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की झूठी और भ्रामक खबरें न फैलाई जाएं।

फर्जी खबरों पर जताई नाराजगी

अपने बयान में कपल ने कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ को सनसनीखेज बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही कई गलत कहानियां फैलाई जा रही हैं, जिनका उनके रिश्ते की सच्चाई से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि बदलती निजी प्राथमिकताओं और काफी सोच-विचार के बाद दोनों ने अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला लिया है।

दोस्ती बनाए रखने की भी लिखी बात

मौनी और सूरज ने कहा कि इस मुश्किल दौर में वह अपनी प्राइवेसी बनाए रखना चाहते हैं। आने वाले समय में अपनी दोस्ती को संजोकर रखेंगे। उन्होंने लोगों से समझदारी और सहयोग की उम्मीद भी जताई है। मौनी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि वह चाहती हैं कि मीडिया उनके और सूरज को लेकर गलत कहानियां फैलाना बंद करे और उनकी गरिमा व प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।

Advertisement

2022 में कपल ने की थी शादी

बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 27 जनवरी 2022 को शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। अब शादी के करीब चार साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड