अपडेटेड 17 August 2025 at 09:47 IST
Elvish Yadav के घर 24 से अधिक राउंड फायरिंग, दीवारें गोलियों के निशान से छलनी, सामने आया VIDEO
Elvish Yadav: ‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम वाले घर पर फायरिंग हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनके घर पर 24 से अधिक राउंड फायरिंग की गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Elvish Yadav: ‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम एल्विश यादव के गुरुग्राम वाले घर पर फायरिंग हुई है। सामने आई जानकारी की माने तो, ये घटना आज यानि 17 अगस्त की सुबह 5 बजे की है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंट्रोवर्शियल यूट्यूबर के घर पर 24 से अधिक राउंड फायरिंग की गई है।
एल्विश यादव के सेक्टर 56 स्थित घर पर आज सुबह हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुबह तकरीबन साढ़े 5 से 6 बजे के बीच तीन अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
सामने आई जानकारी की माने तो, एल्विश यादव के घर पर दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग करने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुग्राम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि तीन शूटरों ने ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर गोलियां बरसाई थीं। घटना के समय एल्विश घर में मौजूद नहीं थे।
हमले के वक्त घर पर नहीं थे एल्विश यादव
एल्विश यादव ने अभी तक इस मामले को लेकर पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है। इस बीच, गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने जानकारी दी कि तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। उनमें से दो लोगों ने घर पर फायरिंग की। हमला घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर हुआ था। यूट्यूबर दूसरे और तीसरे फ्लोर पर रहते हैं।
Advertisement
पुलिस ने कहा कि परिवार की शिकायत मिलने पर वो आगे का एक्शन लेंगे। इस समय एल्विश यादव हरियाणा से बाहर हैं। हमले के समय घर में परिवार के कुछ सदस्य और एक केयरटेकर मौजूद था। पुलिस इस समय क्राइम सीन से सबूत इकट्ठा कर रही है। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। परिवार ने पुलिस को बताया कि एल्विश को कोई धमकी नहीं मिली थी।
ये भी पढे़ंः Coolie Day 3: मिक्स्ड रिव्यू के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर चला रजनीकांत का सिक्का, वर्ल्डवाइड बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 17 August 2025 at 09:24 IST