MasterChef India: कब और कहां शुरू होगा मास्टरशेफ इंडिया 2026? नई थीम के साथ तीनों सुपरशेफ फिर आएंगे साथ
MasterChef India: मास्टरशेफ इंडिया 2026 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। दरअसल इस साल नई थीम के साथ तीनों सुपरशेफ्स एक बार फिर से साथ में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि ये शो कब और कहां शुरू होगा।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

MasterChef India: टीवी का पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया एक बार फिर दर्शकों को स्वाद और क्रिएटिविटी से भरपूर सफर पर ले जाने के लिए तैयार हो गया है। मेकर्स ने इसका प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसके सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस बार शो की थीम भारत का गौरव रखी गई है, जिसके जरिए देसी स्वाद का रंग दुनिया भर में फैलाने की कोशिश की जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि ये शो कब और कहां शुरू होगा।
प्रोमो में दिखा भारत का स्वाद
सोनी चैनल ने इस सीजन का प्रोमो जारी कर दिया है। इसने इस सीजन के मूड को साफ तौर पर सेट कर दिया गया है। प्रोमो में एक साथ कई पारंपरिक भारतीय स्वाद, टेक्स्चर और पकवानों की झलक दिखाई गई है। मेकर्स ने प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'जब देश इतना आगे बढ़ रहा है, तो देश का स्वाद पीछे क्यों?' इसी आइडिया के साथ इस बार का सीजन भारतीय फ्लेवर्स को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पेश करेगा।
कब और कहां देखें शो
मास्टरशेफ इंडिया 5 जनवरी 2026 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर रात 9 बजे प्रसारित होगा। दर्शक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी देख सकेंगे। इस बार शो में दर्शकों के फेवरेट तीनों शेफ विकास खन्ना, रणवीर बरार और कुणाल कपूर एक साथ नजर आने वाले हैं। तीनों जज अपनी एक्सपर्टीज के साथ कंटेस्टेंट्स की कुकिंग स्किल्स की परीक्षा लेते दिखाई देंगे।
थीम और जजों की वापसी
इस सीजन की खास बात यह है कि भारत की पाक-परंपराओं को दुनिया के सामने पेश करेगा। देश के कोने-कोने से आए कंटेस्टेंट्स अपने-अपने क्षेत्रीय स्वाद को आधुनिक ट्विस्ट के साथ पेश करेंगे। कई सालों बाद कुणाल कपूर की शो में वापसी ने भी दर्शकों में नया जोश भर दिया है। उनकी मौजूदगी के साथ विकास खन्ना और रणवीर बरार की शानदार तिकड़ी शो को और भी खास बनाने वाली है।