जब मलाइका को देख 16 साल के लड़के ने मारी आंख, किया गंदा इशारा! भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- मम्मी का नंबर दो
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक 16 साल के लड़के को फटकार लगाती दिख रही हैं। ये वीडियो एक रियलिटी शो का है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक 16 साल के लड़के को फटकार लगाती दिख रही हैं। दरअसल, मलाइका ‘हिप हॉप इंडिया 2’ (Hip Hop India Season 2) नाम के एक रियलिटी शो को जज करती हैं जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियों बटोर रहा है।
ये वीडियो तब का है जब एक लड़के ने टीवी शो ‘हिप हॉप इंडिया 2’ में अपना परफॉर्मेंस किया। ये एपिसोड 14 मार्च को अमेजन एमएक्स चैनल पर प्रसारित हुआ था जिसमें इस कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस से मलाइका इतना ज्यादा खफा हो गईं कि सबके सामने ही उसे डांट लगा दी।
मलाइका अरोड़ा ने 16 साल के लड़के को डांटा
अपने परफॉर्मेंस के दौरान उस लड़के ने मलाइका को देखकर आंख मारी और फ्लाइंग किस करते हुए गंदा इशारा भी किया जिससे एक्ट्रेस के गुस्से का पारावार ना रहा। बस फिर क्या था, ‘छैया छैया गर्ल’ भी शांत नहीं रहीं और तुरंत उससे उसकी मम्मी का नंबर मांग लिया।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें मलाइका अरोड़ा को नवीन शाह नाम के इस 16 साल के कंटेस्टेंट पर बरसते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में मलाइका कहती हैं- ‘अपनी मम्मी का फोन नंबर दीजिए। जब नवीन पूछता है- ’क्यों' तो मलाइका आगे बोलती हैं- ‘16 साल का बच्चा है। डांस कर रहा है, मतलब सीधा मुझे देखकर। आंख मार रहा है। फ्लाइंग किस दे रहा है’।
Advertisement
शाह के को-कंटेस्टेंट भी मलाइका की बात से सहमत नजर आए। वो कहते हैं कि कैसे नवीन की उम्र ही क्या है ये सब करने की। वहीं, दूसरा कंटेस्टेंट कहता है कि सभी यही बात कर रहे थे कि वो अपने परफॉर्मेंस के दौरान कर क्या रहा था। जहां मलाइका गुस्से में लाल हो रही थीं, वहीं उनके को-जज रेमो डिसूजा स्थिति को शांत करने की कोशिश करते हैं और हंसी मजाक करने लग जाते हैं।
मलाइका अरोड़ा के वीडियो पर क्या बोले लोग?
जैसे ही ये वीडियो सामने आया, लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। बहुत से लोगों ने मलाइका की तारीफ की और लिखा कि ‘बच्चे को डांट पड़ना काफी जरूरी थी’। हालांकि, कुछ ऐसे भी जिन्होंने अरोड़ा को ‘पाखंडी’ बताया और लिखा कि ‘कैसे वो अपने बेटे के साथ तो खुलकर वर्जिनिटी पर बात कर लेती हैं लेकिन अब आंख मारने से दिक्कत हो रही है’।