पत्नी से तलाक की खबरों के बीच घिरे गौरव खन्ना, शगुन शर्मा ने लगाए परेशान करने के आरोप; बोलीं- कभी मिलना नहीं चाहती

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आ चुकीं शगुन खन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने गौरव खन्ना के साथ काम करने से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने कहा कि वो ऐसे इंसान हैं जिन्होंने मुझे बहुत बुली किया है।

Gaurav Khanna Shagun Sharma
Gaurav Khanna Shagun Sharma | Image: Instagram

Khatron ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 15वां सीजन टीवी पर 1 अगस्त से लौट रहा है, जिसे देखने के लिए फैंस खासा एक्साइटेड हैं। इस बार एक्शन और ड्रामा दोनों ही नेक्स्ट लेवल होने वाला है। लेकिन शो के ऑन एयर होने से पहले ही लग रहा है कि कंट्रोवर्सी का सिलसिला शुरू हो गया है। शो की कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने अपने एक हालिया स्टेटमेंट से खलबली मचा दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि वो गौरव खन्ना से कभी मिलना नहीं चाहेंगी।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आ चुकीं शगुन खन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने गौरव खन्ना के साथ काम करने से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने कहा कि वो ऐसे इंसान हैं जिन्होंने मुझे बहुत बुली किया है।

गौरव खन्ना से कभी नहीं मिलना चाहती- शगुन 

शगुन शर्मा ने कहा, 'मुझे लगता है कि गौरव खन्ना एक ऐसे शख्स हैं जिनसे मैं कभी नहीं मिलना चाहूंगी।' जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके साथ 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान कुछ हुआ था? इस पर उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, 'अगर सेट पर पांच लोगों ने टास्क किया। उनमें से चार लोग उस टास्क को पूरा नहीं कर पाए। तो उनमें से वो सबसे ज्यादा मुझे टारगेट करते थे कि ये छोड़ देती है, ये कमजोर है। इससे कुछ नहीं होता है।' एक्ट्रेस ने कहा कि वो उन्हें लेकर काफी 'मीन' बातें करते थे।

'लोगों के असली चेहरे रियलिटी शोज में…'

इतना ही नहीं, शगुन ने एक्टर के बारे में आगे बात करते हुए कहा कि रियलिटी शोज में अक्सर लोगों के असली चेहरे सामने आते हैं। उनके मुताबिक, रियलिटी शोज में लोग अक्सर जैसा बीहेवर करते हैं, वे असल में वैसे ही होते हैं।

Advertisement

क्या बोले यूजर्स?

शगुन शर्मा के इस बयान के बाद कई लोग उनके सपोर्ट में उतरे हैं। जबकि कुछ का दावा है कि वो बिग बॉस में भी बिल्कुल यही करते थे। यूजर्स के मुताबिक, उन्होंने तानिया मित्तल को भी काफी तंग किया था। फिलहाल गौरव खन्ना ने की तरफ से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

गौरव का आकांक्षा से होने वाला है तलाक

बता दें कि गौरव खन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। उनका और आकांक्षा चमोला का तलाक होने वाला है, जिसका ऐलान उनकी पत्नी ने खुद रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में किया था। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi के स्टोरी को Fake बताने वाले ट्रोल्स को बहन ने दिया जवाब

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड