अपडेटेड 1 February 2026 at 17:57 IST

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: साजिशों के बावजूद तुलसी ने ऑर्डर किया पूरा, नोयोना और रणविजय की हार के बाद आगे क्या होगा?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Today Episode Updates: एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एक के बाद एक जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक बार तुलसी को हराने के लिए नोयोना और रणविजय की गई साजिश फेल होती हुई नजर आ रही है।

Follow : Google News Icon  
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 today episode Tulsi completes the order despite conspiracies what will happen next after Noina and Ranvijay defeat know latest update
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 | Image: Social Media

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Hindi: टीवी का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में तुलसी की मेहनत और समझदारी के आगे रणविजय और नोयोना की सारी चालें नाकाम होती नजर आ रही हैं।
तुलसी इस समय अपने 1000 साड़ियों के बड़े ऑर्डर को पूरा करने में पूरी तरह जुटी हुई है। मेहनत और लगन के दम पर तुलसी अपना ऑर्डर समय पर पूरा भी कर लेती है। लेकिन रणविजय को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आती और वह तुलसी का काम बिगाड़ने की साजिश रचने लगता है। ऐसे में चलिए जानते हैं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लेटेस्ट एपिसोड में क्या हुआ?

रणविजय और नोयोना की खतरनाक प्लानिंग

रणविजय, नोयोना को बताता है कि तुलसी ने अपना ऑर्डर पूरा कर लिया है। ये सुनकर नोयोना हैरान रह जाती है। रणविजय उसे भरोसा दिलाता है कि वो तुलसी का सामान सही जगह तक पहुंचने नहीं देगा। इसी बीच नोयोना को ये भी पता चलता है कि अजय चोरी-छिपे तुलसी की मदद कर रहा है।

रणविजय अपने दोस्त की मदद से पूरा प्लान तैयार करता है। नोयोना भी सोचती है कि अगर तुलसी फेल हो जाती है तो वही ऑर्डर उसे मिल सकता है। इसी भरोसे पर वो बड़े ऑर्डर की तैयारी शुरू कर देती है। जब मिहिर उससे सवाल करती है, तो नोयोना कहती है कि उसे पूरा यकीन है कि तुलसी ये ऑर्डर पूरा नहीं कर पाएगी।

Uploaded image

ट्रक में आग लगाकर रची गई साजिश

रणविजय, सुहास को उस ट्रक की जानकारी देता है जिसमें तुलसी की साड़ियां जा रही होती हैं। सुहास ट्रक में आग लगा देता है। उधर तुलसी और बंधेज की महिलाएं सामान का इंतजार कर रही होती हैं, तभी अंगद का फोन आता है कि साड़ियों के ट्रक में आग लग गई है। ये खबर सुनकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

Advertisement

आखिरी वक्त पर बदली किस्मत

तुलसी जब अपने क्लाइंट को ये बुरी खबर देने वाली होती है, तभी वहां अजय ट्रक लेकर पहुंच जाता है। ये देखकर तुलसी हैरान रह जाती है। अजय बताता है कि उसे किसी का फोन आया था कि ट्रक को नुकसान पहुंचाया जा सकता है, इसलिए उसने समय रहते ट्रक बदल दिया।

Uploaded image

उधर नोयोना जब तुलसी के क्लाइंट से मिलने पहुंचती है, तो उसे पता चलता है कि तुलसी ने न सिर्फ अपना ऑर्डर पूरा कर लिया है, बल्कि उसे एक और बड़ा ऑर्डर भी मिल गया है। ये सुनकर नोयोना पूरी तरह टूट जाती है।

Advertisement

इस पूरे ड्रामे में साफ हो गया कि साजिश चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, सच्चाई और मेहनत के आगे टिक नहीं पाती। रणविजय और नोयोना का प्लान फेल हो जाता है, जबकि तुलसी की किस्मत चमक उठती है। 
तुलसी की जीत और  नोयोना की हार के बाद सीरियल में क्या नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा? ऐसे में रणविजय और नोयोना आगे क्या करने वाले हैं? अब दर्शकों को इंतजार है कि आगे शो में और कौन-सा नया मोड़ आने वाला है।

यह जरूर पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: अपने ही बेटे गौतम से हारी तुलसी तो दूसरी तरफ मिहिर के साथ हुआ हादसा, विरानी परिवार में टूटेगा दुखों का पहाड़

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 1 February 2026 at 17:57 IST