अपडेटेड 15 June 2025 at 17:39 IST

जुदा हुई कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी की राहें? एक्टर ने पहले किया ब्रेकअप का ऐलान, फिर डिलीट कर दिया पोस्ट; कंफ्यूज हुए फैंस

Kushal Tandon-Shivangi Joshi Breakup: कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। वहीं, कुशाल ने खुद अलग होने का ऐलान भी किया, लेकिन बाद में अपने पोस्ट को डिलीट कर दिया।

Follow : Google News Icon  
Kushal Tandon & Shivangi Joshi
कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी | Image: Instagram

Kushal Tandon-Shivangi Joshi: टीवी स्टार्स कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर लाइमलाइट में हैं। 'बरसातें- मौसम प्यार का' सीरियल में दोनों ने साथ काम किया था। ऑनस्क्रीन ही नहीं, ऑफस्क्रीन भी इनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। इनकी डेटिंग से लेकर सगाई और शादी तक की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब कुशाल टंडन ने शिवांगी के साथ ब्रेकअप का ऐलान कर फैंस को बड़ा झटका दिया, लेकिन इसके सिर्फ 5 मिनट बाद उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया कि हर कोई चौंक गया।

कुशाल और शिवांगी की उम्र में 13 साल का अंतर है। जहां शिवांगी 27 तो कुशाल 40 साल के हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए। फैंस को भी इनकी जोड़ी काफी पसंद थी।

कुशाल ने किया शिवांगी संग ब्रेकअप का ऐलान

पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थीं कि कुशाल और शिवांगी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। दोनों के बीच दूरियां आ गई। इस बीच शिवांगी और कुशाल ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया। वहीं, कुशाल ने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज के जरिए ब्रेकअप का ऐलान कर दिया। हालांकि 5 मिनट के अंदर ही एक्टर ने अपनी इन स्टोरीज को डिलीट भी कर दिया। जिसके बाद फैंस कंफ्यूज हो गए हैं।

फिर डिलीट कर दिया पोस्ट

कुशाल ने ब्रेकअप का ऐलान करते हुए लिखा था, "जिनसे भी मैं प्यार करता हूं, मैं उन सभी लोगों से बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं और शिवांगी साथ नहीं हैं। 5 महीने हो गए हैं।" एक्टर ने अपनी इस पोस्ट को कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया था। 

Advertisement

रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाए रहते थे दोनों

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन दोनों ही टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर चेहरे हैं। शिवांगी को "ये रिश्ता क्या कहलाता है" में नायरा का किरदार निभाकर घर घर फेमस हुई हैं। वहीं कुशाल टंडन भी कई मशहूर शोज का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें 'एक हजारों में मेरी बहना है' ने पहचान दिलाई।

बताया जाता है कि कुशाल और शिवांगी के बीच नजदीकियां 'बरसात: मौसम प्यार का' सीरियल के सेट से ही बढ़ी। दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। कहा ये भी जाता था कि कुशाल और शिवांगी सीरियस रिलेशनशिप में हैं और अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि अब इनके अलग होने की खबरें जोर पकड़ने लगी है।

Advertisement

वैसे कुशाल से पहले शिवांगी जोशी का नाम कई और एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। लिस्ट में एक नाम उनके 'ये रिश्ता...' के को-स्टार मोहसिन खान भी शामिल हैं। वहीं कुशाल टंडन ने लंबे समय तक एक्ट्रेस गौहर खान को डेट किया था। बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं। गौहर शादी के बंधन में भी बंध चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: कौन संभालेगा संजय कपूर का 10000 करोड़ से भी बड़ा एंपायर, इतनी बड़ी प्रॉपर्टी में से एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के बच्चों के हाथ क्या आएगा?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 June 2025 at 17:37 IST