Khatron Ke Khiladi 15: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, 'खतरों के खिलाड़ी 15' की प्रीमियर डेट और कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इसके साथ ही कंटेस्टेंट की ऑफिशियल लिस्ट भी अब रिवील हो गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के मशहूर स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। काफी समय से शो की रिलीज डेट को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन पर अब विराम लग गया है। हालांकि, फैंस को शो देखने के लिए अभी थोड़ा और धैर्य रखना होगा।
कब और कहां देखें 'खतरों के खिलाड़ी 15'?
मेकर्स ने शो का एक रोमांचक प्रोमो जारी कर इसके प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर दी है। शो अगले महीने के अंत में टीवी पर दस्तक देगा। दर्शक 25 जुलाई से हर शनिवार और रविवार रात 9:00 बजे कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर इस स्टंट शो का आनंद ले सकेंगे।
शूटिंग हुई पूरी
इस बार 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के खूबसूरत शहर केप टाउन में की गई है। होस्ट रोहित शेट्टी और सभी कंटेस्टेंट्स ने वहां 40 दिनों तक रहकर खतरनाक स्टंट्स को अंजाम दिया है। फिलहाल, पूरी टीम अपनी शूटिंग पूरी करके भारत वापस आ चुकी है।
शो के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
इस सीजन में पुराने और नए सितारों का संगम देखने को मिलेगा। शो में रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, जैस्मीन भसीन और अविका गौर जैसे चर्चित चेहरे फिर से दिखाई देंगे। इनके अलावा अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, हर्ष गुजराल और इंटरनेट सेंसेशन ऑरी भी शो में खतरों से खेलते नजर आएंगे।
Advertisement
टॉप 2 फाइनलिस्ट को लेकर चर्चाएं तेज
गॉसिप गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि फरहाना भट्ट और करण वाही ने अपने शानदार प्रदर्शन से शो के टॉप 2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से फाइनलिस्ट के नामों पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है।