KBC: अब दूरदर्शन पर 9 बजे दिखेंगे अमिताभ बच्चन, शुरू हुआ कौन बनेगा करोड़पति

KBC: स्टार प्लस और सोनी टीवी चैनल के बाद अब वर्ष 2026 में 'कौन बनेगा करोड़पति' दूरदर्शन पर शुरू हो गया है। इससे अब दूरदर्शन पर रात 9 बजे अमिताभ बच्चन दिखेंगे।

kbc kaun banega crorepati
kbc kaun banega crorepati | Image: Sony, DD

KBC: देश के सबसे लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सन 2000 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ था। फिर बाद में सन 2010 से ‘केबीसी’ का प्रसारण सोनी टीवी पर शुरू हो गया। तब से अब तक KBC का हर सीजन सोनी टीवी पर ही लगातार आता है। लेकिन अब वर्ष 2026 में 'कौन बनेगा करोड़पति' दूरदर्शन पर शुरू हो गया है। 

सोनी ने शुरू किए थे पंजीकरण 

हालांकि इस वर्ष 4 मार्च 2026 से सोनी चैनल ने केबीसी के 18वें सीजन के लिए पंजीकरण (Registrations) की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद 9 मार्च से KBC के वर्ष 2026 के सीजन के पंजीकरण भी शुरू हो गए थे। लेकिन अब जून में यह शो दूरदर्शन पर शुरू हो गया है।   

KBC का सीजन दूरदर्शन पर

दूरदर्शन ने भी स्टार प्लस और सोनी की तरह KBC को अपने यहां सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे के समय में दिखाना शुरू कर दिया है। इस तरह महानायक अमिताभ बच्चन अब दूरदर्शन पर केबीसी होस्ट करते दिख रहे हैं। 

सोनी से अलग है दूरदर्शन का केबीसी 

हालांकि दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा KBC सोनी के शो केबीसी से अलग है। सोनी टीवी पर इस वर्ष 'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन शुरू होगा। जबकि दूरदर्शन पर केबीसी के पुराने वर्ष में प्रसारित हुए सीजन का पुनः प्रसारण शुरू हुआ है। दूरदर्शन केबीसी के 13वें और 14वें सीजन का प्रसारण कर रहा है जो वर्ष 2021 और 2022 में सोनी टीवी पर प्रसारित किए जा चुके हैं। इस कारण दूरदर्शन इसे ‘सदाबहार कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम से प्रसारित कर रहा है।   

Advertisement

दूरदर्शन वर्ष 2021 में दिखाए गए केबीसी के 13वें सीजन के 40 एपिसोड और वर्ष 2022 में दिखाए गए केबीसी के 14वें सीजन के 12 एपिसोड का प्रसारण करेगा। 

Uploaded image

2025 में शो के हुए 25 वर्ष 

बता दें कि KBC को वर्ष 2025 में 25 वर्ष पूरे हो गए थे। इसे एक उत्सव की तरह 2024 से 2025 तक के सीजन में मनाया गया। 

Advertisement

नया सीजन कब से आएगा  

सोनी टीवी हर वर्ष अगस्त के महीने में KBC शुरू करता है। ऐसे में इस वर्ष भी यही उम्मीद की जा रही है कि सोनी चैनल KBC के 18वें सीजन को अगस्त के आसपास शुरू करेगा। 

इसे भी पढ़ें- OTT से पहले TV पर धमाका करने आ रहे हैं रणवीर सिंह, जानिए कब और कहां होगा Dhurandhar का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड