अपडेटेड 1 August 2023 at 11:50 IST

KBC 15: प्रोमो में अमिताभ ने कहा #newbeginning, थीम ट्यून से लेकर सेट तक में जाने क्या हुआ बदलाव

दशक भर बाद केबीसी कुछ बदलाव के साथ जनता के बीच होगा। अमिताभ बच्चन होंगे, कंटेस्टेंट होंगे, ऑडियंस पोल भी होगा और कुछ नया भी होगा!

Follow : Google News Icon  
PC: instagramvideograb
PC: instagramvideograb | Image: self

KBC 15 Theme Music: केबीसी की आइकॉनिक धुन बदल दी गई है। कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ ही क्विज मास्टर होंगे लेकिन जैसा की प्रोमो में दिखाई और सुनाई दे रहा #newbeginning में बहुत कुछ नया होगा।

खबर में आगे पढ़ें-

  • होगी नई लाइफलाइन- सूत्र
  • बांसुरी, सितार जैसे यंत्रों का थीम ट्यून में होगा इस्तेमाल
  • सेट भी पहले जैसा नहीं, एक्स शेप में होगा

पिछले प्रोमो में दिया था हिंट!

करीब महीने भर पहले केबीसी का ऑफिशियल प्रोमो आया था। जिसमें अमिताभ का पोएटिक अंदाज और अपबीट म्यूजिक का तड़का लोगों को खासा पसंद आया था। इसमें कई बार बिग बी ने बदलाव की बात की थी। शायद वो हिंट था और अब सूत्र इसके बारे में बताने लगे हैं।  रोहन-विनायक की संगीतकार जोड़ी का म्यूजिकल पीस इसमें सुनने को मिलेगा। सितार और बांसुरी का प्रयोग किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कौन बनेगा करोड़पति 15 में नई थीम ट्यून होगी और नई लाइफलाइन भी। 

kbc 15

धुकधुकी जी भी बदलेंगी!

शो में टाइमर को बिग भी धुकधुकी कह कर बुलाते हैं। कहा ये जा रहा है कि बदलाव की बयार में उनका भी नया नामकरण होगा। क्या होगा फिलहाल इस पर खुलासा नहीं किया गया है। सेट भी बदला बदला होगा। एक्स शेप में। जिसके दो सुरंग नुमा रास्ते होंगे और नई और अलग अलग तरह की रोशनियों से रोशन होगा।

Advertisement

नए प्रोमो में डेट का ऐलान

 ज्ञानदार, धनदार और शानदार होगा  केबीसी का नया शो अमिताभ के इस प्रोमो का दावा है। बेहद एनर्जेटिक और मैजिकल है। कंटेस्टेंट की खुशी, उनका उत्साह और अमिताभ की दमदार आवाज इसे खास बनाती है। प्रोमो में अमिताभ बच्चन एक बार फिर पूरी एनर्जी के साथ मंच पर आ कहतेहैं, "5G की स्पीड से अपग्रेड होकर, नए अप्रोच के साथ, इस नए दौर में आप सबका बहुत-बहुत स्वागत है।"

जैसा कि प्रोमो से लग रहा है केबीसी 15 के इस नए सीजन में बहुत कुछ अलग और नया देखने को मिल सकता हैं। इसे ही सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। बताया गया है कि 14 अगस्त को सवाल जवाब का दौर शुरू होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें-  KBC 15: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन से हो रहा है केबीसी के नए सीजन का आगाज, मेकर्स ने की घोषणा

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 1 August 2023 at 11:49 IST