करण कुंद्रा ने मुझे KISS किया और फिर जोरदार चांटा मारा... 'ये कहां आ गए हम' एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा

टीवी सीरियल 'ये कहां आ गए हम' से घर-घर में पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री सानवी तलवार ने हाल ही में अपने अतीत के एक बेहद दर्दनाक अनुभव का खुलासा किया है।

Karan Kundrra kissed me and then slapped me hard... 'Yeh Kahan Aa Gaye Hum' actress makes a shocking revelation
Karan Kundrra kissed me and then slapped me hard... 'Yeh Kahan Aa Gaye Hum' actress makes a shocking revelation | Image: Instagram

टीवी सीरियल 'ये कहां आ गए हम' की एक्ट्रेस सान्वी तलवार अपने एक इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में हैं। इंटरव्यू में सान्वी ने अपने टीवी करियर के सबसे विवादित दौर और सह-कलाकार करण कुंद्रा के साथ काम करने के कड़वे अनुभव को साझा किया है। सान्वी ने खुलासा किया कि शो के दौरान करण कुंद्रा उनमें काफी दिलचस्पी ले रहे थे, जबकि वह खुद ऐसा नहीं चाहती थीं। उन्होंने साफ कहा, 'उन्हें मुझमें दिलचस्पी थी, मुझे उनमें नहीं।'

सेट पर हुई अनकम्फर्टेबल 

सान्वी ने बताया कि एक बाथरूम सीन की शूटिंग के दौरान वह काफी सहज महसूस नहीं कर रही थीं। उस समय करण, अनुषा दांडेकर को डेट कर रहे थे। सान्वी ने अनुषा से अपनी असहजता के बारे में बात की, जिसके बाद अनुषा खुद सेट पर आने लगीं और माहौल पर नजर रखने लगीं।

एक्ट्रेस ने बताया जब करण कुंद्रा ने उन्हें मारा थप्पड़

सान्वी ने अपने और करण के बीच हुए उस विवादित थप्पड़ वाले हादसे का भी जिक्र किया। सान्वी के मुताबिक, एक सीन में करण कुंद्रा को उन्हें किस करना था। लेकिन करण ने डायरेक्टर के 'कट' या 'शॉट' बोलने से पहले ही सान्वी को जबरन किस कर लिया।बिना डायरेक्टर के इशारे के ऐसी हरकत से नाराज होकर सान्वी ने करण को थप्पड़ जड़ दिया। इसके 10-15 मिनट बाद करण वापस आए और उन्होंने सबके सामने सान्वी को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि वह जमीन पर गिर गईं। सान्वी ने कहा कि करण ने उन्हें और उनके परिवार को भद्दी गालियां भी दीं।उस वक्त सेट पर मौजूद क्रू या डायरेक्शन टीम में से कोई भी मेरी मदद के लिए आगे नहीं आया। मैं इतनी बिखर गई थी कि गाड़ी चलाकर घर चली गई और सोचा कि अब काम ही नहीं करना।

एकता कपूर ने बुलाकर मांगी माफी

सान्वी ने बताया कि जब इस घटना की जानकारी शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर को मिली, तो उन्होंने सान्वी को पर्सनली अपने ऑफिस बुलाया। एकता ने करण की तरफ से सान्वी से माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि शो में उनकी हर बात का ध्यान रखा जाएगा।  इस घटना के बाद शो के डायरेक्टर को भी बदल दिया गया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें - सीटियां, डांस और जबरदस्त आतिशबाजी... थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' रिलीज होते ही जश्न में डूबे फैंस; VIDEO VIRAL

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड