करण कुंद्रा के दिल में कुछ ऐसे बसीं तेजस्वी प्रकाश, सीने पर गुदवाया उनके चेहरे का टैटू, फैंस बोले- नजर न लगे
Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। अब करण ने अपनी छाती पर उनका चेहरा टैटू करवा लिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। दोनों एक साथ रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में नजर आए थे जहां दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी और फिर बाद में एक-दूजे के प्यार में डूब गए। तबसे ही करण और तेजस्वी का रिश्ता मजबूती से आगे बढ़ रहा है और अब एक्टर ने एक बड़ा कदम उठा लिया है।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश हमेशा कपल गोल्स सेट करते हैं। अब करण ने तेजस्वी के लिए अपने प्यार को साबित करने के लिए अपनी छाती पर उनका चेहरा टैटू करवा लिया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
करण कुंद्रा ने गुदवाया तेजस्वी प्रकाश का टैटू
हाल ही में रमजान सेलिब्रेशन के दौरान करण ने बजूका स्पॉटलाइट से बात करते हुए पहली बार खुलासा किया कि उन्होंने अपनी छाती पर तेजस्वी का चेहरा टैटू करवाया है। उन्होंने ये भी बताया कि यह उनकी गर्लफ्रेंड के लिए एक सरप्राइज था।
करण कुंद्रा के मुताबिक, “कल उनकी पहली ओटीटी सीरीज रिलीज हो रही है, और क्योंकि इसका नाम 'साइको सैयां' है, इसलिए मैं 'साइको सैयां' बन गया हूं। यह तेजू के लिए एक सरप्राइज था। उन्होंने तो ये अभी तक नहीं देखा है, लेकिन जब तक मैं घर पहुंचूंगा, वीडियो पहले ही उन तक पहुंच जाएगा।”
Advertisement
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश इस साल करेंगे शादी
जैसे ही करण का ये वीडियो इंटरनेट पर आया, फैंस ने कमेंट सेक्शन के जरिए प्यार की बौछार करना शुरू कर दिया है। किसी ने लिखा- ‘बिग बॉस 15 से ही ये मेरे फेवरेट कपल हैं’, तो दूसरा कमेंट करता है- ‘नजर न लगे’, तीसरे यूजर ने लिखा- ‘भगवान का आशीर्वाद तेजरन पर बना रहे’। हालांकि, कुछ लोगों ने ये भी सवाल किया कि ये टैटू वाकई पर्मानेंट है या वो केवल तेजस्वी की वेब सीरीज 'साइको सैयां' का प्रमोशन कर रहे हैं।
अब टैटू रियल है या नकली, ये तो नहीं पता लेकिन इतना जरूर पता है कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का रिलेशनशिप काफी पक्का है। हाल ही में, एल्विश यादव के साथ बातचीत के दौरान, करण ने बताया कि वे इस साल शादी करने की योजना बना रहे हैं।