अपडेटेड 28 July 2024 at 10:21 IST

Dilip Joshi: बंदूक की गोली की तरह… कुश ने छोड़ा TMKOC तो भावुक हुए जेठालाल, इस तरह कहा अलविदा

Dilip Joshi: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के गोली उर्फ कुश शाह ने छोड़ दिया है। उनके जाने पर जेठालाल का रोल करने वाले दिलीप जोशी भावुक हो गए हैं।

Follow : Google News Icon  
Dilip Joshi: बंदूक की गोली की तरह… कुश ने छोड़ा TMKOC तो भावुक हुए जेठालाल, इस तरह कहा अलविदा
भावुक हुए जेठालाल | Image: भावुक हुए जेठालाल

Dilip Joshi: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में जेठालाल का आइकॉनिक किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी ने कुश शाह (Kush Shah) को एक इमोशनल फेयरवेल दिया है जो 16 साल बाद शो छोड़कर चले गए हैं। कुश शाह शो में गोली का रोल करते थे।

कुश शाह TMKOC की शुरुआत से ही शो से जुड़े हुए थे। अब अपनी आगे की पढ़ाई के लिए वह न्यूयॉर्क जा रहे हैं इसलिए उन्होंने 16 साल बाद शो छोड़ दिया है।

दिलीप जोशी ने कुश शाह के लिए लिखा भावुक नोट

शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल और गोली की नोक-झोक दर्शकों को काफी पसंद आती थी। दोनों अक्सर बात बेबात पर भिड़ते रहते थे। ऐसे में जब फैंस गोली के रूप में कुश शाह को नहीं देखेंगे, तो उन्हें एक्टर की याद बहुत आएगी और वो पुरानी वाली गोली और जेठा की केमिस्ट्री जरूर मिस करेंगे।

बॉन्डिंग तो दिलीप जोशी भी काफी मिस करने वाले हैं। यही कारण है कि उन्होंने शो से अपना और गोली का एक फनी क्लिप शेयर किया है जिसमें दोनों एक-दूसरे को परेशान करते नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

बंदूक की गोली- जेठालाल को खूब आएगी गोली की याद

जेठालाल उर्फ दिलीप ने अब अपनी इंस्टा स्टोरी में इस फनी वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए कुश शाह को उनकी आगे की जर्नी के लिए शुभकामनाएं दी हैं और साथ ही लिखा है कि उन्हें उनकी साथ की मस्ती बहुत याद आएगी।

दिलीप जोशी ने अपने कैप्शन में लिखा है- “कुश शाह, ये पिंच हमें छोड़कर जा रहा है। मजाक से हटके… आपके साथ किया हर सीन मैंने काफी एंजॉय किया है। आपको भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। आप यूं ही हंसी फैलाते रहो। अब आपको बंदूक की गोली की तरह आगे बढ़ते हुए देखना चाहता हूं”।

Advertisement

TMKOC को मिला नया गोली

TMKOC के यूट्यूब चैनल ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें शो की पूरी टीम कुश शाह को इमोशनल फेयरवेल देती नजर आ रही थी। कुश ने सभी के साथ केक काटा और बताया कि कैसा उनका पूरा बचपन शो के सेट पर ही बीता है। अमेरिका में उन्हें ये सब याद आने वाला है।

ये भी पढ़ेंः पहाड़ों पर बना शहर छिप नहीं सकता.. हार्दिक से तलाक के बाद नताशा ने ये क्या लिख दिया? मचा घमासान

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 28 July 2024 at 10:21 IST