अपडेटेड 17 March 2026 at 06:57 IST

जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान संग मारपीट, दिनदहाड़े हाईवे पर किया गया पीछा, अब कैसी है हालत?

Jannat Zubair Attack: जैसे ही जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर पर हमले की खबरें सामने आईं, फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर चिंतित हो गए थे। हालांकि, अब उनकी टीम ने पूरी घटना को लेकर एक बयान जारी किया है।

Follow : Google News Icon  
Shocking! Jannat Zubair, Brother Ayaan Face 'Physical Assault And Brazen Chase' During Board Daylight On Highway, Team Confirms Actors' Safety
Jannat Zubair, Brother Ayaan Face 'Physical Assault And Brazen Chase' | Image: Instagram

Jannat Zubair Attack: टीवी एक्ट्रेस और मशहूर सोशल मीडिया पर्सनैलिटी जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर पर रविवार, 15 मार्च को हमला हो गया। ये हमला दिनदहाड़े हुआ था जब उनकी गाड़ी का हाईवे पर पीछा किया गया। 

जैसे ही जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर पर हमले की खबरें सामने आईं, फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर चिंतित हो गए थे। हालांकि, अब उनकी टीम ने पूरी घटना को लेकर एक बयान जारी किया है।

जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान पर हमला

बढ़ती अफवाहों के बीच जन्नत जुबैर की टीम ने जो बयान जारी किया है, उसमें अपडेट दिया गया कि जन्नत और अयान दोनों सुरक्षित हैं। ये सुनकर फैंस ने राहत की सांस ली। इस बीच, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जन्नत जुबैर की टीम ने सोमवार को इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए घटना से जुड़ी तरह-तरह की अटकलों पर विराम लगाते हुए पूरे हमले की पुष्टि की। साथ ही, बयान में बताया गया है कि अब दोनों बहन-भाई की हालत कैसी है।

Advertisement

जन्नत जुबैर की टीम का बयान

बयान में लिखा है- “हम आप सभी को सूचित करना चाहते हैं कि जन्नत और अयान को कल दिनदहाड़े हाईवे पर हमले और दुस्साहसी पीछा करने जैसी भयावह घटना का सामना करना पड़ा। फिलहाल, जांच जारी है और पुलिस अधिकारी मामले की गहन जांच कर रहे हैं। जन्नत और अयान अब सुरक्षित हैं। आपके फिक्रमंद होने की कद्र करते हैं और सपोर्ट के लिए आभारी हैं- जन्नत जुबैर की टीम”।

साथ ही पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है- “हम आपसे रीक्वेस्ट करते हैं कि यहां दी गई जानकारी पर ही भरोसा रखें। प्लीज अटकलें लगाने या अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें।”

Advertisement

जन्नत जुबैर को ‘तू आशिकी’, ‘फुलवा’ और ‘काशी-अब ना रहे तेरा कागज कोरा’ जैसे टीवी सीरियल के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, वो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12’, ‘लाफ्टर शेफ्स’ और ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। दूसरी ओर, अयान भी एक टीवी एक्टर हैं जिन्होंने जन्नत की तरह ही अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। वो शो ‘जोधा अकबर’ में युवराज सलीम की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। 

ये भी पढ़ेंः Monalisa: खुले बाल, भीगा बदन और... शादी के बाद फरमान संग हनीमून पर मोनालिसा, समंदर किनारे चिल करती आईं नजर

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 17 March 2026 at 06:57 IST