90 पैकेट ब्रेस्ट मिल्क किया डोनेट, आधी नींद और दर्द में भी करती रहीं पंप, नकुल मेहता की पत्नी ने उठाया बड़ा कदम

Nakuul Mehta Wife Jankee Parekh: एक्टर नकुल मेहता की पत्नी जानकी पारेख ने नया कदम उठाया है। उन्होंने 90 पैकेट ब्रेस्ट मिल्क डोनेट किया है।

Follow : Google News Icon  
Nakuul Mehta Wife Jankee Parekh
Nakuul Mehta Wife Jankee Parekh | Image: instagram

Nakuul Mehta Wife Jankee Parekh: टीवी अभिनेता नकुल मेहता की पत्नी और सिंगर जानकी पारेख इन दिनों अपने एक खास फैसले को लेकर चर्चा में हैं। जानकी ने अपने ब्रेस्ट मिल्क के 90 पैकेट्स स्टोर करके NICU में भर्ती नवजात बच्चों के लिए डोनेट किए हैं। उनका यह कदम सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक करने के साथ-साथ प्रेरित भी कर रहा है। इस बारे में एक्टर ने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सारी जानकारी दी है।

NICU में भर्ती बच्चों के लिए किया डोनेशन

जानकी मेहता ने अपना ब्रेस्ट मिल्क उन नवजात बच्चों के लिए डोनेट किया है, जो समय से पहले जन्म लेते हैं या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे होते हैं। अस्पताल के NICU में ऐसे बच्चों की खास देखभाल की जाती है। जानकी खुद 9 महीने की बेटी रूमी की मां हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने दूसरे बच्चों की मदद करने का फैसला लिया।

सोशल मीडिया पर शेयर की इमोशनल जर्नी

जानकी मेहता ने सोशल मीडिया पर अपनी पूरी ब्रेस्ट मिल्क डोनेशन जर्नी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि बेटी रूमी के जन्म के बाद से वो हर दिन लगातार मिल्क पंप करती थीं। कई बार वो थकान और अधूरी नींद में भी ये काम करती रहीं। उन्होंने लिखा कि जब उन्होंने पहली बार मिल्क बैंक में 90 पैकेट डोनेट किए, तो वो काफी भावुक हो गईं और बार-बार रोने लगीं।


जानकी ने कहा कि उनके लिए ये सिर्फ ब्रेस्ट मिल्क नहीं था, बल्कि इसमें उनकी मेहनत, अनुशासन, प्यार और महीनों की तकलीफ जुड़ी हुई थी। उन्होंने बताया कि हर दिन मिल्क स्टोर करना, बैग्स को लेबल करना और उन्हें संभालकर रखना आसान नहीं था। उनके मन में हमेशा यह डर भी रहता था कि कहीं उनके अपने बच्चे को फ्यूचर में इसकी जरूरत न पड़ जाए।

Advertisement

महिलाओं की ताकत पर कही बड़ी बात

जानकी मेहता ने अपनी पोस्ट में महिलाओं की ताकत की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का शरीर बेहद अद्भुत होता है, जो सिर्फ अपने बच्चे ही नहीं बल्कि दूसरे बच्चों के लिए भी पोषण तैयार कर सकता है। उन्होंने कहा कि NICU में भर्ती छोटे बच्चों तक उनका यह दूध पहुंचेगा, यह सोचकर उन्हें बेहद अलग एहसास हो रहा है।

दो बच्चों के माता-पिता हैं नकुल और जानकी

जानकी और नकुल मेहता दो बच्चों के माता-पिता हैं। साल 2021 में दोनों ने अपने बेटे सूफी का स्वागत किया था। इसके बाद साल 2025 में उनके घर बेटी रूमी का जन्म हुआ। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पेरेंटिंग जर्नी से जुड़ी बातें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ पर नई मुसीबत, ससुर की हालत गंभीर

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड