Indian Idol 16 के मंच पर अपने दोस्त धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए जीतेंद्र, फैंस को याद आई ‘धरम-वीर’ की जोड़ी
Indian Idol 16: जीतेंद्र हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 16' में पहुंचे थे जहां अपने दोस्त धर्मेंद्र को याद कर उनकी आंखें नम हो गई थीं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Indian Idol 16: धर्मेंद्र के निधन के साथ हिंदी सिनेमा के एक युग का भी अंत हो गया। फैंस उन्हें अलग-अलग नामों से बुलाते थे। फैंस के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री भी ‘हीमैन’ को ट्रिब्यूट दे रही है। लीजेंड्री कलाकार जीतेंद्र हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल सीजन 16’ में पहुंचे थे जहां अपने दोस्त धर्मेंद्र को याद कर उनकी आंखें नम हो गई थीं।
जीतेंद्र ‘इंडियन आइडल सीजन 16’ के यादों की बारात सीरीज के स्पेशल एपिसोड में शो की शान बढ़ाते दिखाई देंगे। अब मेकर्स ने इस एपिसोड का एक प्रोमो जारी कर दिया है जिसमें जीतेंद्र भावुक होते नजर आ रहे हैं।
धर्मेंद्र को याद कर रोने लगे जीतेंद्र
इस एपिसोड में ‘इंडियन आइडल सीजन 16’ के कंटेस्टेंट दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट देने के लिए उनके आइकॉनिक गाने गाते नजर आएंगे। उसी दौरान, जीतेंद्र इमोशनल होने लगे। उन्होंने धर्मेंद्र को याद करते हुए उनकी तारीफ भी की है। प्रोमो में जीतेंद्र ने धर्मेंद्र को एक नेक इंसान बताया और कहा कि उनकी जिंदगी में हीमैन का बहुत बड़ा कॉन्ट्रिब्यूशन रहा है।
उनकी ये बातें सुनकर रैपर बादशाह भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। फैंस अब ये वीडियो देखकर काफी भावुक हो रहे हैं। धरम पाजी की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं थी। दुनियाभर में उनके गुड लुक्स और शानदार एक्टिंग के लोग दीवाने थे। ऐसे में जब लोगों ने जीतेंद्र को ऐसे भावुक होते देखा तो वो भी कमेंट सेक्शन के जरिए प्यार बरसाने लगे।
Advertisement
गौरतलब है कि जीतेंद्र और धर्मेंद्र ने 'द बर्निंग ट्रेन', 'धरम वीर', 'धर्म कर्मा', 'किनारा' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। उनके द्वारा निभाए गए किरदार हमेश दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।
धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन
धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। वो 8 दिसंबर को 90 साल के होने वाले थे। वो धीरे-धीरे रीकवर कर रहे थे और देओल परिवार उनका 90वां बर्थडे धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहा था लेकिन ऊपरवाले को कुछ और ही मंजूर था। हीमैन को फैंस हमेशा अपने दिलों में जिंदा रखेंगे।