'शर्म आनी चाहिए', 'अंगूरी भाभी' के झूठे हैरेसमेंट केस पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- जीतने के लिए अपने 'सेक्स' का इस्तेमाल...
शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है जिसने टीवी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस झूठा था। ये जानने के बाद खुद हिना खान के होश उड़ गए।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Hina Khan Lashes Out on Shilpa Shinde: 'भाबीजी घर पर हैं' फेम 'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया जिससे लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। शिल्पा ने हाल ही में माना कि उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का झूठा केस किया था। इसी को लेकर हिना खान उन पर बरस पड़ी और इसे बेहद शर्मनाक बताया।
शिल्पा शिंदे हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंची थी, जहां उन्होंने सालों बाद हैरान कर देने वाला खुलासा किया। अब इस पर हिना खान का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाया और लिखा, 'मैं आमतौर पर कभी किसी के बारे में बात नहीं करती। मैं कभी किसी और के मामलों पर कोई टिप्पणी या प्रतिक्रिया नहीं देती। लेकिन इस मामले में उन्हें बोलना जरूरी लगा।'
शिल्पा शिंदे पर खूब बरसीं हिना खान
उन्होंने एक दूसरी स्टोरी में लिखा, 'किसी विवाद में जीतने के लिए अपने 'सेक्स' का इस्तेमाल करके किसी की छवि खराब करना सचमुच शर्मनाक है। जो लोग इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं, वे बिल्कुल सही हैं। मैं पूरी तरह से हैरान हूं, मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। लेकिन मैं यहां 'असली पीड़ित' के बारे में बात कर रही हूं।'
'इतना बुरा करने पर भी उसी प्रोड्यूसर ने शो दिया'
YRKKH फेम एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'एक सम्मानित व्यक्ति जिसके बीवी बच्चे हैं और परिवार में और भी महिलाएं हैं। वो बहुत ही मेहनती प्रोड्यूसर हैं, जिसने कई आइकॉनिक शो ऑडियंस को दिए हैं। एक एक्टर होने के नाते मैं इतना तो बोल सकती हूं कि एक लड़ाई को जीतने के लिए किसी की इमेज खराब करने के मकसद से इस तरह के गंभीर आरोप लगाना बेहद शर्मनाक है। इस तरह से किसी की इमेज तबाह करना गलत है। ऐसे आरोप लगने के बाद भी इस शो में आपको जगह मिल गई। मैं तो शॉक्ड हूं। मजाक तो हमारा ही बन रहा है।'
Advertisement
क्या है पूरा मामला?
करीब एक दशक पहले शिल्पा शिंदे ने पॉपुलर टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' को बाय-बाय कह दिया था। तब उनके और मेकर्स के बीच विवाद चल रहा था जो काफी चर्चा में रहा। एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें से एक सेक्सुअल हैरेसमेंट भी रहा।
उन्होंने प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली और उनके पति संजय कोहली पर पेमेंट नहीं चुकाने समेत कई और गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, बाद में मामला समझौते के साथ खत्म हो गया।