अपडेटेड 3 March 2026 at 08:31 IST

'खामेनेई की मौत पर आंसू और...', फरहाना भट्ट पर बुरी तरह भड़के हिना खान के पति, ईरान के सुप्रीम लीडर को बताया था मसीहा

फरहाना भट्ट ने हाल ही में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो हिना खान के पति रॉकी जायसवाल को कतई नहीं भाया। इसके बाद उन्होंने बिना नाम लिए उनकी क्लास लगा दी।

Follow : Google News Icon  
Hina Khan Husband Farrhana Bhatt
Hina Khan Husband Farrhana Bhatt | Image: Instagram

Hina Khan Husband on Farrhana Bhatt: 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट रहीं फरहाना भट्ट ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई पर प्रतिक्रिया देने के बाद विवाद का शिकार हो गई हैं।

28 फरवरी को तेहरान में यूएस-इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई थी। ऐसे में फरहाना भट्ट ने उनकी मौत पर शोक जताया था। उन्होंने कहा था कि वह सेहरी के बाद बिल्कुल सो नहीं पाई थीं। बहुत दुखी थीं। फरहाना ने कहा कि वो हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेंगे। उन्होंने अल्लाह से उनकी शहादत कबूल करने की दुआ की है।

हिना खान के पति भड़के

इस बीच, हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने उन लोगों पर तंज कसा है जो खामेनेई की मौत से दुखी हैं। रॉकी ने बिना नाम लिए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कौन किसके लिए शोक मना रहा है, लेकिन तभी तक जब तक वह निजी तौर पर हो। अगर कोई से सार्वजनिक करता है तो इसके लिए सार्वजनिक आलोचना भी झेलनी पड़ती है।

बिना नाम लिए यूं लगाई क्लास

रॉकी ने सोमवार, 2 मार्च को अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता कि आप किसका दुख मना रहे हैं, जब तक ये बात प्राइवेट हो। लेकिन अगर आप इसे पब्लिक में करते हैं, तो ये लोगों को आलोचना करने का न्योता देता है। मैंने इन दुख मनाने वालों को कभी किसी भारतीय के लिए ऐसा प्यार और आंसू बहाते कभी नहीं देखा! न सैनिक के लिए, न हमले के पीड़ितों के लिए, न सरकार के लिए और न ही पुलिस के लिए। महान एपीजे अब्दुल कलाम के लिए भी नहीं।'

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, 'जो आपकी रक्षा करते हैं आप उन्हीं लोगों की पीठ में छुरा घोंपते हैं और उन विदेशियों के लिए शोक मनाते हो जो हमेशा आपके देश के खिलाफ खड़े रहे हैं वफादारी ही सब कुछ है और वफादारी सब कुछ साफ-साफ दिखा देती है।'

फरहाना भट्ट ने क्या कहा था?

फरहाना भट्ट ने कहा था, 'बिल्कुल, वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं। और आप विश्वास नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल नहीं सोई। आज जब मैंने नमाज पढ़ी तो बहुत दुखी थी। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था। बहुत लोगों के लिए वो मसीहा थे। वो हमारे दिल और दिमाग में जिंदा रहेंगे।'

Advertisement

खामेनेई की मौत से खुश हुई ये एक्ट्रेस

खामेनेई की मौत के बाद दुनिया दो धड़ों में बंट गई है। जहां कुछ लोग उनकी मौत पर दुख जाहिर कर रहे हैं, तो कुछ बेहद खुश भी हैं। वेब सीरीज 'सेक्रेज गेम्स' में नजर आईं एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने खामेनेई की मौत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने शनिवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘47 साल से जिस खबर का इंतजार था वो आ गई। खामेनेई मर गया। भगवान सबसे बड़ा है।’

यह भी पढ़ें: 'पीछे से आकर मुझे KISS किया...', Sapna Chaudhary गैंगस्टर की पार्टी में कर चुकी हैं परफॉर्म? सुनाया 'वो' खौफनाक किस्सा

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 3 March 2026 at 08:31 IST