अपडेटेड 19 February 2024 at 12:38 IST
Harshad Arora Engaged: 36 की उम्र में घोड़ी चढ़ेंगे एक्टर, ‘नागिन 6’ की एक्ट्रेस संग की सगाई
Harshad Arora Engaged: हर्षद अरोड़ा को रोमांटिक ड्रामा 'बेइंतहा' से लोकप्रियता मिली थी। वह बहुत जल्द घोड़ी चढ़ने वाले हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Harshad Arora Engaged: टीवी के मशहूर एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अपनी गर्लफ्रेंड मुस्कान राजपूत (Muskaan Rajput) से सगाई कर ली है। कपल ने अपनी इंगेजमेंट की एक फोटो भी शेयर की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि मुस्कान राजपूत भी एक एक्ट्रेस हैं जो ‘नागिन 6’ में अपने काम के लिए जानी जाती हैं।
हर्षद अरोड़ा को रोमांटिक ड्रामा 'बेइंतहा' से लोकप्रियता मिली थी। वह बहुत जल्द घोड़ी चढ़ने वाले हैं। वैलेंटाइन डे वाले दिन उन्होंने अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मुस्कान राजपूत से सगाई कर ली है और कपल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है।
हर्षद अरोड़ा ने की मुस्कान राजपूत से सगाई
36 साल के एक्टर ने अपनी मंगेतर के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोनोक्रोम फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह अपनी होने वाली पत्नी को एक पेंडेंट सेट पहनाते नजर आ रहे हैं। इस फोटो ने फैंस का दिल चुरा लिया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- एक साथ अगला कदम उठा रहे हैं।
जैसे ही कपल ने ये फोटो शेयर की, फैंस ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी कई कलाकारों ने कपल को जिंदगी के इस नए फेज के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यहां देखिए फोटो-
Advertisement
कौन हैं हर्षद अरोड़ा और मुस्कान राजपूत?
हर्षद अरोड़ा हाल ही में टीवी के हिट शो 'गुम है किसी के प्यार में' नजर आए थे। शो में उन्होंने डॉक्टर सत्या की भूमिका निभाई थी। आयशा सिंह के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों का काफी प्यार भी मिला था। करियर की शुरुआत उन्होंने टीवी सीरियल 'बेइंतहा' से की थी जिसमें उनके अपोजिट प्रीतिका राव दिखाई दी थीं।
इसके बाद, हर्षद अरोड़ा ने 'थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी' और 'मायावी मलिंग' जैसे टीवी शो में भी काम किया था। बात करें मुस्कान राजपूत की तो उन्हें शो ‘नागिन 6’ में विदुषी के किरदार के लिए जाना जाता है।
Advertisement
(images- @themuskaanrajput/instagram)
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 15 February 2024 at 12:35 IST