अपडेटेड 19 February 2024 at 13:20 IST

Harshad Arora: ऑनस्क्रीन मां संग चला 5 साल अफेयर, फिर इस अदाकारा को दिया दिल! अब शादी कर रहे एक्टर

Harshad Arora: हर्षद अरोड़ा ने अपनी गर्लफ्रेंड मुस्कान राजपूत से सगाई कर ली है। बता दें कि एक्टर शुरू से ही अपने लव अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Harshad Arora
हर्षद अरोड़ा | Image: instagram

Harshad Arora Engaged: टीवी एक्टर हर्षद अरोड़ा की सगाई की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। उन्होंने वैलेंटाइन डे वाले दिन अपनी गर्लफ्रेंड मुस्कान राजपूत (Muskaan Rajput) को अंगूठी पहनाई थी। बता दें कि हर्षद शुरू से ही अपने लव अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहे हैं।

'बेइंतहा' फेम एक्टर ने अब ‘नागिन 6’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस मुस्कान राजपूत को अपना हमसफर चुन लिया है। दोनों ने 14 फरवरी को इंगेजमेंट की थी और बाद में एक खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए इसकी अनाउंसमेंट की।

हर्षद अरोड़ा और मुस्कान राजपूत की सगाई की तस्वीरें तस्वीरें

36 साल के एक्टर जल्द शादी करने वाले हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई के इवेंट की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दे रहे हैं। कपल इन तस्वीरों में रोमांटिक पोज देता नजर आ रहा है। उन्होंने सबसे पहले जो फोटो शेयर की थी, उसमें एक्टर अपनी होने वाली पत्नी को एक पेंडेंट सेट पहनाते नजर आए। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ‘एक साथ अगला कदम उठा रहे हैं’।

इन एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है हर्षद अरोड़ा का नाम

हर्षद अरोड़ा टीवी इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटिड और हैंडसम एक्टर्स में गिने जाते हैं। जब वह 2018 में शो 'मायावी मलिंग' में काम कर रहे थे, तब उनका नाम अपर्णा कुमार के साथ जोड़ा गया था। बता दें कि शो में अपर्णा कुमार ने हर्षद की मां का रोल किया था। दोनों करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।

Advertisement

इतना ही नहीं, हर्षद अरोड़ा का नाम उनकी ‘दहलीज’ की को-स्टार त्रिधा चौधरी के साथ भी जुड़ा। पहले तो दोनों ने रिलेशनशिप की खबरों से इनकार कर दिया लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि ‘हां वह साथ थे लेकिन बाद में उनके रास्ते अलग हो गए’। 

हर्षद अरोड़ा के टीवी शो

हर्षद अरोड़ा ने टीवी सीरियल 'बेइंतहा' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था जिसमें वह प्रीतिका राव के साथ नजर आए थे। फिर उन्होंने 'थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी' और 'मायावी मलिंग' जैसे टीवी शो में भी काम किया। उन्हें हाल ही में हिट शो 'गुम है किसी के प्यार में' देखा गया था जिसमें उन्होंने डॉक्टर सत्या की भूमिका निभाई थी। 

Advertisement

(images- instagram)

ये भी पढ़ेंः Harshad Arora Engaged: 36 की उम्र में घोड़ी चढ़ेंगे एक्टर, ‘नागिन 6’ की एक्ट्रेस संग की सगाई

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 19 February 2024 at 13:11 IST