जिया मानेक ने ‘भूत शुद्धि विवाह’ परंपरा में थामा वरुण जैन का हाथ, जानिए क्या होती है ये सेरेमनी? खूबसूरत तस्वीरें वायरल
Gia Manek Wedding: जिया मानेक ने एक्टर वरुण जैन का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया है। कपल ने ‘भूत शुद्धि विवाह’ की परंपरा के साथ शादी रचाई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Gia Manek Wedding: टीवी की ‘गोपी बहू’ उर्फ जिया मानेक ने 21 अगस्त को अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने एक्टर वरुण जैन का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया है। कपल ने गुपचुप शादी रचाई जिसकी खूबसूरत तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। जिया और वरुण ने ‘भूत शुद्धि विवाह’ की परंपरा के साथ शादी रचाई है।
जिया मानेक हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। ऐसे में उन्होंने अचानक से सीधा दुल्हन के लिबास में तस्वीरें शेयर कर फैंस को मीठा सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इस खास दिन पर मस्टर्ड येलो साड़ी पहनी हुई थी जिसका बड़ा सा गोल्डन बॉर्डर था।
जिया मानेक ने गुपचुप रचाई शादी
बात करें जिया मानेक के ब्राइडल लुक की तो उन्होंने साड़ी के साथ बालों का जूड़ा बनाया हुआ था जिसे उन्होंने गजरे से सजाया। इसके साथ उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी थी। दूसरी ओर, उनके दूल्हे राजा वरुण जैन येलो कुर्ता पायजामा में काफी हैंडसम लग रहे थे। कपल का ये सिंपल ब्राइडल लुक अब सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है। फैंस कपल को बधाई देते नहीं थक रहे हैं। इस बीच, चलिए जान लेते हैं कि ‘भूत शुद्धि विवाह’ है क्या जिससे कपल ने सात फेरे लिए।
क्या है ‘भूत शुद्धि विवाह’ की परंपरा?
जिया मानेक ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा है कि उनकी ये शादी ‘भूत शुद्धि विवाह’ की परंपरा के तहत हुई है। बता दें कि ये एक योगिक विवाह पद्धति है जो पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश जैसे पांच तत्वों को बैलेंस करने पर जोर देती है। इसका मकसद कपल के बीच गहरा तात्विक बंधन बनाना होता है जो सभी विचारों, भावनाओं और शारीरिक सीमाओं से परे हो। बता दें कि ये शादी देवी लिंग भैरवी के मार्गदर्शन में होती है और किसी भी सांसारिक आकर्षण से परे होती है। इस शादी में पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश यानि हर तत्व के लिए पांच फेरे होते हैं। फिर इसके बाद लिंग भैरवी देवी का पेडेंट और हल्दी का मंगलसूत्र पहनाया जाता है। इन रस्मों के दौरान तात्विक मंत्रोच्चारण किया जाता है।