कम उम्र में शादी, अब लेने जा रहीं तलाक... गौरव खन्ना से अलग होकर खुलकर जीना चाहती हैं आकांक्षा, फिर होगा प्यार?
गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने कहा कि उनकी शादी बेहद कम उम्र में हो गई थी, इसलिए वो अब अपनी जिंदगी खुलकर एन्जॉय करना चाहती है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Akanksha Chamola: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों 'लॉक अप' सीजन 2 में दिखाई दे रही हैं। शो में एंट्री के साथ ही उनकी तलाक की खबर ने चौंका दिया था। अब उन्होंने फिर कुछ ऐसा कह दिया जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
आकांक्षा चमोला हालिया एपिसोड में 'लॉक अप: सच या सजा' की दूसरी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा से पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातचीत करती नजर आईं। इस दौरान जब उन्होंने आकांक्षा से पूछा कि क्या वो दोबारा प्यार में पड़ेंगी?
दोबारा प्यार में पड़ेंगी आकांक्षा चमोला?
इसके जवाब में आकांक्षा कहती हैं, 'मुझे नहीं मालूम। लेकिन फिलहाल मेरा प्यार में दोबारा पड़ने का कोई इरादा नहीं है। मैं अपनी आजादी एन्जॉय करना चाहती हूं। 24 साल की उम्र में मेरी शादी हो गई थी। तब मैं बहुत छोटी थी, इसलिए अपनी आजादी एन्जॉय नहीं कर पाई। 10 साल तक एक अच्छे रिश्ते में रहने के बाद अब मुझे खुद को जानने और नई चीजें आजमाने के लिए आजादी मिली है, इसलिए मैं किसी और चीज में नहीं पड़ना चाहती।'
शादी के 10 साल बाद होने जा रहा तलाक
इससे पहले उन्होंने प्रीमियर के दौरान कहा था, 'मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं, जो पब्लिक नहीं हुई है। मेरे और गौरव के बीच सब ठीक है। हम अब भी एक-दूजे से बात करते हैं। हमें नहीं लगता कि हम बतौर पार्टनर एक-दूजे के लिए सही हैं, क्योंकि भविष्य को लेकर हम दोनों का नजरिया अलग है। दुर्भाग्य से हमारे रास्ते अलग हैं। लेकिन हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है।' फिलहाल गौरव खन्ना की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Advertisement
बच्चा न होना बना तलाक की वजह?
बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने 24 नवंबर 2016 में कानपुर में शादी की थी। कपल एक्टर के होमटाउन में शादी के बंधन में बंधा था। अब शादी के 10 साल बाद दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर है जिससे फैंस को तगड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि दोनों का रिश्ता खत्म होने की वजह बच्चा न होना हो सकता है। हालांकि, फिलहाल दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें: सगाई से पहले BF चेतन संग उदयपुर ट्रिप, केतन से ऐंठे 1 करोड़ रुपये; पुलिस जांच में खुला सिया की साजिश का कच्चा चिट्ठा!