Lock Upp: 'बैंड बजा दिया है तूने', तलाक के खुलासे के बाद 'लॉकअप' में एंटर हुए गौरव खन्ना, पति को देख इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला

गौरव खन्ना 'लॉक अप' सीजन 2 के अगले एपिसोड में बतौर गेस्ट शो में नजर आने वाले हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें गौरव को 'लॉकअप 2' में देख आकांक्षा शॉक्ड रह जाती हैं।

Gaurav Khanna Akanksha Chamola
Gaurav Khanna Akanksha Chamola | Image: x

Gaurav Khanna Akanksha Chamola:  टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप' सीजन 2 में नजर आ रही हैं। शो में उन्होंने पहले दिन ही पति गौरव खन्ना से अलग होने का खुलासा कर हड़कंप मचा दिया था। अब तलाक की न्यूज पब्लिक करने के बाद दोनों एक साथ दिखेंगे। गौरव आकांक्षा से मुस्कुराते हुए कहते हैं कि बैंड बजा दिया है तूने। इतना सुनते ही आकांक्षा इमोशनल हो जाती हैं और अपने आंसू पोछती नजर आती हैं।

दरअसल, गौरव खन्ना अगले एपिसोड में बतौर गेस्ट शो में नजर आने वाले हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें गौरव को 'लॉकअप 2' में देख आकांक्षा शॉक्ड रह जाती हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें भी सरप्राइज मिला है। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू छलक पड़ते हैं।

शेर फरमाते हुए गौरव की एंट्री धांसू

टीवी के सुपरस्टार गौरव की एंट्री धांसू अंदाज में एक शायरी की शुरुआत से होती है। वो शेर फरमाते हुए कहते हैं, 'एक समंदर है ज काबू में है मेरे, एक कतरा है जो मुझसे संभाला नहीं जाता। एक उम्र बितानी है उसके बगैर और एक लम्हा है जो मुझसे गुजारा नहीं जाता।' फिर गौरव की एंट्री होती है जिसे देखने के बाद पूरे घरवाले हैरान रह जाते हैं। गौरव अंदर घुसते ही सबसे पहले आकांक्षा के सेल के पास रुकते हुए कहते हैं, 'बैंड बजा दिया है तूने।'

रीयूनियन पर टिकी फैंस की निगाहें

अब दोनों के इस रीयूनियन पर फैंस की निगाहें टिकी हुई है। हर कोई दोनों के बीच की बातों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

Advertisement

आकांक्षा चमोला ने किया तलाक का खुलासा

बता दें कि आकांक्षा ने शो में कहा था, 'मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और उस बारे में कुछ भी अब तक पब्लिक नहीं था। मेरे और गौरव के बीच कुछ भी खराब नहीं है। हम अब भी एक-दूजे से बात करते हैं। हमें नहीं लगता कि हम बतौर पार्टनर एक-दूजे के लिए सही हैं, क्योंकि भविष्य को लेकर हम दोनों का नजरिया अलग है। दुर्भाग्य से हमारे रास्ते अलग हैं। लेकिन हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है।'

दोबारा शादी नहीं करने वाली- आकांक्षा

उन्होंने हालिया एपिसोड में ये भी साफ किया कि उनका दोबारा शादी करने का कोई इरादा नहीं है। पामेला से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे दोबारा शादी नहीं करनी है। मुझे लगता है मेरा हो गया। मैं जिंदगी में पहली बार अकेले रहने वाली हूं। मतलब, मेरे मम्मी-पापा या मेरे पति के घर की छत के नीचे नहीं। बल्कि मैं अपना खुद का घर लूंगी। अब मैं अपनी जिंदगी अकेले जीने वाली हूं।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'दोबारा शादी नहीं करने वाली', तलाक के बाद खुद के दम पर अकेले जिएंगी आकांक्षा चमोला, Lock Upp में बताया फ्यूचर प्लान

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड