Elvish Yadav करने जा रहे हैं शादी? 'Laughter Chefs' में हुआ डेट और वेन्यू का खुलासा!

Elvish Yadav Wedding News: 'लाफ्टर शेफ' के लेटेस्ट प्रोमो में एल्विश यादव की शादी की तारीख और वेन्यू का खुलासा कर दिया है। लेकिन सवाल ये उठ रहा है क क्या वाकई ये सच है या फिर महज एक मजाक है?

Follow : Google News Icon  
Elvish Yadav Wedding News
एल्विश यादव की शादी | Image: Instagram

Elvish Yadav Wedding News: 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी जीतने के बाद एल्विश यादव लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी पहले से दोगुनी हो गई है। अब वह रिएलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' में नजर आ रहे हैं। इस शो के लेटेस्ट प्रोमो ने उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इसमें एल्विश यादव की शादी की तारीख और वेन्यू का खुलासा कर दिया है। लेकिन सवाल ये उठ रहा है क क्या वाकई ये सच है या फिर महज एक मजाक है?

एल्विश की शादी का एलान?

कलर्स टीवी के शो 'लाफ्टर शेफ' के लेटेस्ट प्रोमो में कॉमेडी के बीच एल्विश यादव की शादी का जिक्र किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि कॉमेडियन भारती सिंह एल्विश की शादी की तारीख और लोकेशन की जानकारी देती नजर आई हैं। वह कहती हुई नजर आती है कि एल्विश 25 दिसंबर 2025 को शादी करने वाले हैं। इस दौरान एल्विश खुद ही अपनी शादी का वेन्यू बताते हुए उदयपुर का नाम लेते हैं।

फैंस हुए कन्फ्यूज

अब इस शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ फैंस ने इसे एल्विश की असली शादी की अनाउंसमेंट मानकर बधाइयां दे डालीं। वहीं कई लोगों को यह सिर्फ एक प्रमोशनल मजाक लगा। लोग अब जानना चाहते हैं कि क्या सच में यह एल्विश की असली शादी की प्लानिंग है या सिर्फ शो का हिस्सा। हालांकि, इस बात पर अब तक न तो एल्विश यादव और न ही 'लाफ्टर शेफ' के मेकर्स की ओर से इस शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। ऐसे में फैंस को अभी इंतजार है कि आखिर सच्चाई क्या है।

एल्विश यादव के बारे में

गुड़गांव में रहने वाले एल्विश यादव एक पॉपुलर यूट्यूबर हैं, जिन्होंने कॉमेडी और व्लॉग्स से अपनी पहचान बनाई है। साल 2023 में उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी जीती थी और देशभर में अपनी जीत का परचम लहराया था। अब वह 'लाफ्टर शेफ'शो में नजर आ रहे हैं। इस शो में भी उनकी खूब तारीफें की जाती हैं और फैंस उनके अंदाज को काफी पसंद भी करते हैं। 25 दिसंबर 2025 की जो तारीख भारती सिंह ने अनाउंस की है। वो आने वाले समय में सच साबित होगी या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल फैंस एल्विश की ओर से किसी पक्के ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Saiyaara में धमाकेदार एंट्री कर वाले Ahaan Panday ने कितनी ली फीस?

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड