अपडेटेड 6 April 2024 at 14:03 IST
सांपों की खरीद-फरोख्त...एल्विश यादव के खिलाफ 24 गवाहों के बयान और 1200 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
सांपों और उसके जहर के सप्लाई मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव समेत 8 लोगों के खिलाफ 12 पेज की चार्जशीट दाखिल की है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

रेव पार्टी में सांपों और के जहर सप्लाई मामले में एल्विश यादव की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, नोएडा पुलिस ने मामले में एल्विश समेत 8 आरोपियों के खिलाफ 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। बता दें, मामले में एल्विश के खिलाफ NDPS की धाराओं को लेकर पुलिस ने तमाम सबूत भी शामिल किए हैं।
नोएडा पुलिस ने चार्जशीट में 24 गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं। FSL की रिपोर्ट में सांपों के जहर की पुष्टि की गई थी। अब इस चार्जशीट में जयपुर लैब से स्नेक वेनम की पुस्टि वाली रिपोर्ट भी शामिल की गई है।
देशभर से मामले में जानकारी जुटा रही पुलिस
एल्विश यादव फिलहाल जमानत पर बाहर है। वहीं नोएडा पुलिस काफी एक्टिव हो गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस नोएडा और गुरुग्राम सहित देशभर में दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है। कैश से जुड़ी वीडियो, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को भी आधार बनाया जा रहा है।
बता दें, पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था की ओर से साल 2023 के नवंबर में एल्विश यादव औप उसके दोस्तों के खिलाफ रेव पार्टी में सांप और उसका जहर सप्लाई करने का नोएडा सेक्टर-49 में केस दर्ज कराया था। PFAO ने एक स्टिंग किया था, जिसमें 9 सांप और 20 ML वेनम 5 सपेरों के पास से मिला था। मामले में राहुल नाम के एक सपेरे की ऑडियो क्लिक संस्था के एक अधिकारी से बात करने की सामने आई।
Advertisement
क्या है आरोप?
एल्विश यादव मामले में दर्ज FIR में नामजद 6 आरोपियों में से एक है। अधिकारियों की ओर से जो जानकारी सामने आई उसके हिसाब से पहले पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं। पुलिस के मुताबिक, मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972, भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 284 (जहर से संबंधित लापरवाही भरा आचरण) और 289 (जानवरों के संबंध में लापरवाही भरा आचरण) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था।
17 मार्च को गिरफ्तार हुआ था एल्विश
यूट्यूबर एल्विश यादव 17 मार्च को गिरफ्तार हुआ था। इससे पहले एफएसएल की टीम ने जांच रिपोर्ट नोएडा पुलिस को सौंपी थी, जिसमें रेव पार्टी में सांप और सांपों के जहर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ही नोएडा पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी यूट्यूबर को गिरफ्तार किया। एल्विश के खिलाफ NDPS की धारा 22 के तहत कार्रवाई आगे बढ़ी। गिरफ्तारी के बाद एल्विश को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया। हालांकि, गिरफ्तारी के 5 दिन बाद ही NDPS कोर्ट ने 50-50 हजार के बेल बॉन्ड पर उसे जमानत दे दी।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 6 April 2024 at 10:22 IST