इस मशहूर एक्ट्रेस के प्यार में एल्विश यादव? घुटनों के बल बैठकर किया प्रपोज, जवाब सुन खुश हो जाएंगे फैंस

Elvish Yadav: एल्विश यादव एक मशहूर यूट्यूबर हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक एक्ट्रेस को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Elvish Yadav Proposal Video
Elvish Yadav Proposal Video | Image: instagram

Elvish Yadav: एल्विश यादव कभी लाइमलाइट बटोरने का मौका नहीं गंवाते। उन्हें इन दिनों मशहूर एक्ट्रेस जिया शंकर के साथ डेटिंग रिएलिटी शो ‘एंगेज्ड सीजन 2’ को होस्ट करते देखा जा रहा है। शो के फिनाले एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिला जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो चुका है।

‘एंगेज्ड सीजन 2’ के फिनाले एपिसोड से एल्विश यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी को-होस्ट जिया शंकर से अपने प्यार का इजहार करते नजर आ रहे हैं। जिया भी उनका प्रपोजल स्वीकारती दिखीं लेकिन उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि वो एक रिलेशनशिप में हैं। तो ये सब चल क्या रहा है, चलिए जान लेते हैं।

एल्विश यादव ने किया जिया शंकर को प्रपोज!

एल्विश यादव और जिया शंकर पहले साथ में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में भी नजर आ चुके हैं और इन दिनों साथ में डेटिंग रिएलिटी शो ‘एंगेज्ड सीजन 2’ को होस्ट कर रहे हैं। शो के रीसेंड एपिसोड से एक क्लिप सामने आई है जिसमें एल्विश घुटनों के बल बैठकर जिया को लाल गुलाब देते नजर आ रहे हैं। वो जिया से पूछते हैं- ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी’। 

हालांकि, बाद में जो जिया शंकर ने किया, वो फैंस को ज्यादा पसंद आ रहा है। उन्होंने भी थोड़ा सा झुककर एल्विश को रिंग दिखाई और कहा- ‘आई लव यू और मैं भी आपसे शादी करना चाहती हूं’। 

Advertisement

वाकई प्यार में हैं एल्विश यादव-जिया शंकर?

हालांकि, आपको बता दें कि ये केवल शो के लिए एक स्क्रिप्टिड वीडियो था। एल्विश यादव ने खुद कुछ दिन पहले टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 3’ में खुलासा किया था कि वो किसी को डेट कर रहे हैं। दूसरी तरफ, जिया शंकर भी एक मिस्ट्री मैन के साथ अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए अपना रिलेशनशिप स्टेटस रिवील कर चुकी हैं। उन्होंने बाद में एक इंटरव्यू में भी कहा था कि हां, वो वाकई एक शख्स को डेट कर रही हैं जिनके बारे में उनके और उस लड़के की फैमिली को भी पता है। 

ये भी पढ़ेंः 32 की उम्र में एक्ट्रेस ने फ्रीज करवाए एग्स, विमेंस डे पर खुलासा, बोलीं- हर दिन इंजेक्शन लगते…

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड