खरगोश जनता पार्टी बनाने के बाद एल्विश यादव क्यों दे रहे सफाई, कहा- जो लोग मुझे BJP का समर्थक कहते हैं वो जान लें भाजपा की मेनका गांधी ने ही...

Elvish Yadav Clarification On BJP: एल्विश यादव एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बार चर्चा की वजह उनका एक खास मजाक, ट्रोलर्स को दिए गए उनके बेबाक जवाब और राजनीतिक पार्टियों से जुड़े उनके बयान हैं। इस पर उन्होंने एक्स पर कई पोस्ट भी किये हैं।

elvish-yadav--bjp-supporter-clarification-maneka-gandhi-snake-venom-case khargosh janata-party
एल्विश यादव | Image: Social Media

Elvish Yadav Khargosh Janata Party: यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी' विनर एल्विश यादव एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बार चर्चा की वजह उनका एक खास मजाक, ट्रोलर्स को दिए गए उनके बेबाक जवाब और राजनीतिक पार्टियों से जुड़े उनके बयान हैं। तो चलिए जानते हैं कि एल्विश ने क्या-क्या कहा है।

'कॉकरोच' के जवाब में 'खरगोश जनता पार्टी'

सोशल मीडिया पर आजकल 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)' नाम से एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक बहस चल रही है। एल्विश ने इस पार्टी का जमकर मजाक उड़ाते हुए अपनी एक नई और फर्जी पार्टी की घोषणा कर दी, जिसका नाम 'खरगोश जनता पार्टी' बताया गया।

एल्विश ने अपनी इस मजाकिया पार्टी का एक पोस्टर शेयर किया, जिसके झंडे पर गाजर खाता हुआ खरगोश बना है। उन्होंने अपनी पार्टी के कुछ मजेदार वादे यानी मेनिफेस्टो भी जनता के सामने रखे। पार्टी का नारा "तेज दिमाग, लंबे कान, सबका विकास गाजर के साथ।" वादे "सारे भाई जंतर-मंतर पहुंच जाओ, सबको फ्री गाजर मिलेगी।"

कॉकरोच पार्टी (CJP) पर तंज कसते हुए एल्विश ने कहा कि इनका मेनिफेस्टो है कि 'सबको फ्री टुकड़े, फ्रिज के पीछे कैबिनेट मीटिंग और जीरो पारदर्शिता।' उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों से बहस करने से बेहतर है 'पेस्ट-कंट्रोल' का इस्तेमाल करना।

Advertisement

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

एल्विश अपने तंज भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। जब एक यूजर ने उनकी पार्टी के मजे लेते हुए पूछा कि "नीट (NEET) एग्जाम लीक और इकॉनमी का क्या?" तो एल्विश ने तंज कसते हुए जवाब दिया, "खरगोश जनता पार्टी का सपोर्ट करिए, तुम्हें जो पेपर चाहिए हम उसे लीक करवा देंगे।"

वहीं, जब एक अन्य यूजर ने कहा कि एल्विश अब 'ट्रोल करने लायक भी नहीं बचे हैं', तो एल्विश ने करारा जवाब देते हुए कहा, "मुझ पर इतना ध्यान देने और मेरा वीकली परफॉर्मेंस रिव्यू करने के लिए आपका यह कमिटमेंट काबिले-तारीफ है!"

Advertisement

"मैं BJP का सपोर्टर नहीं हूं..."

अक्सर एल्विश यादव पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का समर्थक होने का ठप्पा लगता है। इस बार उन्होंने इस पर खुलकर अपनी सफाई दी है। एल्विश ने साफ कहा कि उनका किसी भी पार्टी से कोई व्यक्तिगत जुड़ाव नहीं है। अपनी बात को साबित करने के लिए उन्होंने पुरानी घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा- "जो लोग मुझे भाजपा का सपोर्टर बताते हैं, उन्हें मैं याद दिलाना चाहता हूं कि मुझ पर सांप के जहर वाला झूठा केस करने वाली नेता मेनका गांधी ही थीं, जो खुद भाजपा से हैं।"

उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी के अंधभक्त नहीं हैं, बल्कि सही और गलत के बीच का फर्क समझते हैं और सिर्फ मुद्दों के आधार पर अपना समर्थन देते हैं।

नीट (NEET) और छात्रों के मुद्दे पर एल्विश की राय

नीट पेपर लीक मामले में एल्विश की चुप्पी पर भी कुछ लोग सवाल उठा रहे थे। इस पर उन्होंने अपना स्टैंड एकदम साफ किया। एल्विश ने कहा कि वह हमेशा से पेपर लीक के खिलाफ रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि आज से दो साल पहले भी उन्होंने यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया था।
उनका मानना है कि जो भी व्यक्ति पेपर लीक में शामिल है, चाहे वह कितने भी बड़े पद पर क्यों न हो, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एल्विश ने बेबाकी से कहा कि अगर एजुकेशन सिस्टम को सुधारने के लिए किसी मंत्री को इस्तीफा भी देना पड़े, तो दे देना चाहिए। छात्रों के भविष्य से ऊपर कोई पद या इंसान नहीं है।

छात्रों को सपोर्ट, लेकिन 'एजेंडे' को नहीं

एल्विश ने साफ किया कि वह हमेशा छात्रों की भलाई के साथ खड़े हैं। लेकिन, अगर कोई 'स्टूडेंट एक्टिविज्म' की आड़ में भारत के खिलाफ कोई एजेंडा चलाता है, तो वह उसके सख्त खिलाफ हैं। एल्विश यादव ने अपने ही अंदाज में जहां एक तरफ हेटर्स और ट्रोलर्स की बोलती बंद की है, वहीं नीट जैसे गंभीर मुद्दे और राजनीति में अपने स्टैंड को लेकर लोगों के बीच फैली गलतफहमियों को भी दूर कर दिया है।

यह जरूर पढ़ें: Pranit More: कौन हैं प्राणित मोरे? '370 रुपये बिरयानी' विवाद को लेकर हो रही आलोचना, बिग बॉस 19 का रह चुके हैं हिस्सा

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड