अपडेटेड 12 April 2025 at 20:02 IST
शादी के बंधन में बंधेंगे करण कुंद्रा? एस्ट्रोलॉजर ने की बड़ी भविष्यवाणी, बोलीं- 25 मई के बाद...
पिछले कई समय से चल रही शादी की अफवाहों के बीच एस्ट्रोलॉजर ने करण कुंद्रा को लेकर कमाल की भविष्यवाणी की है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Karan Kundrra: कलर्स टीवी का कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ' सीजन 2 घर-घर में पॉपुलर हो चुका है। दमदार लाफ्टर के चलते लोग इसे देखना पसंद कर रेह हैं। ये शो देखते समय दर्शक ठहाके न लगाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस बीच अब शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें एस्ट्रोलॉजर ने करण कुंद्रा की शादी को लेकर कमाल की भविष्यवाणी की है। इस प्रोमो के सामने आने के बाद पूरे एपिसोड को देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट दोगुना बढ़ गई है।
'लाफ्टर शेफ' शो में शेफ हरपाल सिंह सोखी कंटेस्टेंट्स को मजेदार डिश बनाने का टास्क देते हैं। इसके बाद किचन में खाना बनाने के साथ-साथ जो कॉमेडी का तड़का लगता है, वो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है।
करण कुंद्रा की शादी की भविष्यवाणी
खैर, बात करें नए प्रोमो की तो इसमें एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर करण कुंद्रा की शादी को लेकर प्रीडिक्ट करती नजर आ रही हैं। शादी की बात सुनकर करण कुंद्रा एक्साइटेड दिखाई दिए। दूसरी ओर कृष्णा इस बात पर फिरकी लेते दिखे।
एस्ट्रोलॉजर बोलीं- सवा साल के अंदर होगी शादी
जारी किए गए प्रोमो में एस्ट्रोलॉजर करण कुंद्रा को बताती हैं कि उनकी जिंदगी में ड्रैमेटिक चेंज आने वाला है। उनकी इस बात पर करण अंदाजा लगाते हुए कहते हैं कि शादी होने वाली है क्या? इस पर कृष्णा कहते हैं कि मतलब इसकी जिंदगी के तेजस्विनी लगने वाले हैं। उनकी इस बात पर करण कुंद्रा, बाकी कंटेस्टेंट्स समेत सेट पर मौजूद सभी हंसने लग जाते हैं। आगे कृष्णा पूछते हैं कि इसकी शादी का योग क्या है। इस पर साक्षी ठाकुर कहती हैं कि 25 मई के बाद ग्रहों की जो स्थिति बन रही है उसके बाद सवा साल के भीतर शादी होकर रहेगी। इस बीच फिर कृष्णा कहते हैं- इसका मतलब है हमारे शो पर दो शादी और दो बच्चे होने वाले हैं। इस पर करण तुरंत कहते हैं आप मेरी शादी करवाओ, मैं तीसरा बच्चा भी कर दूंगा, कोई टेंशन नहीं है।
Advertisement
कृष्णा ने यूं लिए मजे
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कृष्णा कहते हैं कि हमारे यहां शादी के दौरान घोड़ियों की भी बुकिंग करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद वो समर्थ को आवाज लगाते हैं। कृष्णा की इस बात पर पूरा सेट फिर ठहाकों से गूंज उठता है। अब ये प्रोमो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
शादी की अफवाहों पर जताई नाराजगी
इससे एक दिन पहले, 11 अप्रैल को करण कुंद्रा ने अपनी शादी की अफवाहों पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि टैबलॉयड्स में बार-बार उनकी शादी और सगाई के बारे में चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि शादी, सगाई, बच्चा, ब्रेकअप सब चीज की अनाउंसमेंट वो खुद कर देंगे।
Advertisement
करण-तेजस्वी की लव स्टोरी कब हुई शुरु?
बता दें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की प्यारी सी लव स्टोरी की शुरुआत बिग बॉस के घर में हुई थी। बिग बॉस 15 में दोनों का प्यार परवान चढ़ा। तब से लेकर अब तक दोनों साथ हैं। फैंस को अपनी इस पसंदीदा जोड़ी की शादी का बेसब्री से इंतजार है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 12 April 2025 at 19:56 IST