अपडेटेड 1 April 2024 at 09:58 IST

दूसरी बार दुल्हनिया बनीं ‘दीया और बाती हम’ की ये एक्ट्रेस, टीवी के फेमस एक्टर को बनाया हमसफर

Karan Sharma-Pooja Singh Wedding: एक्टर करण शर्मा ने परिवारवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपनी दुल्हनिया पूजा सिंह का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया है।

Follow : Google News Icon  
Karan Sharma-Pooja Singh Wedding
करण शर्मा और पूजा सिंह | Image: instagram

Karan Sharma-Pooja Singh Wedding: टीवी इंडस्ट्री के दो मशहूर कलाकार करण शर्मा (Karan Sharma) और पूजा सिंह (Pooja Singh) की शादी हो गई है। कपल ने 30 मार्च को मुंबई में सात फेरे लिए थे। आपको बता दें कि ये करण शर्मा और पूजा सिंह दोनों की ही दूसरी शादी है।

‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्टर करण शर्मा ने परिवारवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपनी दुल्हनिया पूजा सिंह का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया है। बता दें कि पूजा को हिट टीवी शो ‘दीया और बाती हम’ में ऐमिली राठी के रोल के लिए जाना जाता है।

टीवी एक्टर्स करण शर्मा और पूजा सिंह ने की शादी

वैसे तो करण शर्मा और पूजा सिंह ने अपने इस स्पेशल दिन की तस्वीरें अभी तक शेयर नहीं की हैं लेकिन शादी में गए मेहमानों ने जरूर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को न्यूली वेड कपल की झलक दिखाई है। इस मौके पर दूल्हे राजा करण ने आइवरी शेरवानी थी जिसके साथ उन्होंने मैरून रंग की पगड़ी और दोशाला कैरी किया था। 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Arab & Telly 🇵🇸 (@arabxtelly)

वहीं दूसरी तरफ, उनकी दुल्हनिया पूजा ऑरेंज कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनके लहंगे पर भारी कड़ाई हो रखी थी और उनकी ज्वेलरी भी काफी हेवी थी। उन्होंने अपने वेडिंग लुक को मांग टीका, एक नथ, चोकर और मैचिंग इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया।

Advertisement

करण शर्मा और पूजा सिंह की लव स्टोरी

कुछ दिनों पहले कपल के घरवालों ने उनके लिए एक ग्रैंड संगीत सेरेमनी का आयोजन किया था जिसकी तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसमें एक्ट्रेस ने पिंक कलर की गाउन पहनी थी जबकि उनके पार्टनर करण ब्लैक टक्सेडो में काफी हैंडसम लग रहे थे।

पूजा ने पहले एक इंटरव्यू में करण के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा कि कैसे एक दशक तक सेम इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी दोनों कभी नहीं मिले थे। फिर एक कॉमन फ्रेंड ने दोनों को मिलवाने का काम किया। दोनों में बातचीत हुई और तुरंत ही अच्छे दोस्त भी बन गए। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः रणबीर से आलिया की बहनों ने जूता चुराई में मांगे थे 11 करोड़? एक्टर ने की बार्गेनिंग, दिए केवल इतने..

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 1 April 2024 at 09:49 IST