अपडेटेड 19 April 2024 at 15:21 IST
दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, हाथ की 2 हड्डियां टूटी, काम छोड़कर अस्पताल भागे पति विवेक
Divyanka Tripathi Accident: दिव्यांका त्रिपाठी के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और उनकी आज यानि 19 अप्रैल को उनकी सर्जरी होनी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Divyanka Tripathi Accident: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का 18 अप्रैल 2024 को एक्सीडेंट हो गया है। उनके पति और एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। जैसे ही एक्टर ने अपनी पत्नी के एक्सीडेंट के बारे में सुना तो उन्होंने अपने शूट कैंसिल कर दिए और तुरंत अस्पताल भागे।
विवेक दहिया की टीम ने उनके सोशल मीडिया हैंडल के जरिए ये है मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस के एक्सीडेंट की डिटेल्स दी हैं। भले ही पीआर टीम ने ज्यादा खुलासा ना किया हो लेकिन ये जरूर बताया है कि एक्ट्रेस की बांह की दो हड्डियां टूट गई हैं और फिलहाल वह अस्पताल में हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, टूटी हड्डियां
टीम ने दिव्यांका त्रिपाठी का एक एक्स-रे भी शेयर किया है जिसमें उनकी चोट साफ देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि दिव्यांका को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विवेक दहिया ने पोस्टपोन किया अपना लाइव सेशन
जैसे ही विवेक दहिया को अपनी पत्नी के एक्सीडेंट के बारे में पता चला, तुरंत ही वह अस्पताल भागे और अपना लाइव सेशन भी पोस्टपोन कर दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए ये भी बताया कि दिव्यांका त्रिपाठी को कितनी चोटें आई हैं।
Advertisement
उनके सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था- “हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अगली सूचना तक पोस्टपोन कर दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने तक विवेक उनके साथ हैं। हम आपकी समझ और सपोर्ट के लिए आपको धन्यवाद देते हैं। और दिव्यंका के जल्द ठीक होने के लिए हमारे साथ प्रार्थना करें। विवेक जल्द ही आप सभी से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं”।
दिव्यांका त्रिपाठी की आज होगी सर्जरी
इसके अलावा, पोस्ट में ये भी खुलासा किया गया है कि दिव्यांका त्रिपाठी के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और उनकी आज यानि 19 अप्रैल को सर्जरी होनी है। इस बीच, जैसे ही फैंस ने एक्ट्रेस के एक्सीडेंट के बारे में सुना तो वे चिंतित हो गए हैं। सभी लगातार उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 19 April 2024 at 09:31 IST