अपडेटेड 19 July 2025 at 23:49 IST

कैंसर ने किया बुरा हाल, दीपिका कक्कड़ के लिए खाना-पीना भी हुआ मुश्किल, फिर भी व्लॉग बनाने पर मजबूर, क्यों?

Dipika Kakar: कैंसर पीड़ित दीपिका कक्कड़ ने अपने हालिया व्लॉग में अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। इस मुश्किल घड़ी में वो और उनका परिवार काफी पॉजिटिव बना हुआ है और अच्छे से चीजों को डील कर रहा है।

Follow : Google News Icon  
Dipika Kakar
Dipika Kakar | Image: youtube

Dipika Kakar: ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस समय निजी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। उन्हें स्टेज 2 का लिवर कैंसर हो गया है। उनकी हाल ही में सर्जरी हुई थी लेकिन इलाज पूरा नहीं हुआ है। कैंसर का इलाज जरा भी आसान नहीं होता। ये मरीज को अंदर तक तोड़कर रख देता है। दीपिका भी इन दिनों काफी दिक्कतों का सामना कर रही हैं।

दीपिका ने अपने हालिया व्लॉग में अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। इस मुश्किल घड़ी में वो और उनका परिवार काफी पॉजिटिव बना हुआ है और अच्छे से चीजों को डील कर रहा है। 

कैंसर ने किया दीपिका कक्कड़ का बुरा हाल

दीपिका ने अपने रीसेंट व्लॉग में अपनी लिखी कुछ कविताएं फैंस को सुनाई हैं। प्यार भरी इन कविताओं के साथ साथ टीवी एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि कैसे इस बीमारी ने उनके शरीर को तोड़ दिया है। उन्हें किसी-किसी दिन इतनी कमजोरी महसूस होती है कि वो बिस्तर से उठ भी नहीं पातीं।

उन्होंने बताया कि कैंसर के इलाज के कारण उनके मुंह में काफी सारे छाले हो गए हैं। एक दिन पहले तक छाले ज्यादा नहीं थे लेकिन कुछ ही घंटों में उनके मुंह में काफी सारे छाले हो गए हैं। ये दिक्कत इतनी बढ़ गई है कि वो ठीक से खा भी नहीं पा रही हैं। आज वो काफी लो महसूस कर रही हैं। 

Advertisement

दीपिका ने कहा कि आज उन्हें काफी कमजोरी लग रही है। वो पूरा दिन सोती रही हैं जबकि दिन में सोने की उनकी आदत नहीं है। वो खाना खाने के बाद लेट गई थीं और कब उन्हें नींद आ गई, उन्हें पता भी नहीं चला।

दीपिका कक्कड़ क्यों बना रहीं कैंसर में व्लॉग?

वीडियो में दीपिका ने ये भी बताया कि कैसे वो पहले व्लॉग नहीं बनाने वाली थी लेकिन उन्होंने ऐसे वक्त पर व्लॉगिंग ही यही सोचकर शुरू की थी कि जो महसूस कर रही हैं, वो लोगों को बता सकें। आज उन्हें काफी वीकनेस हो रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Saiyaara Day 2: दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई, अहान पांडे की फिल्म ने दो दिनों में ध्वस्त कर डाले कई बड़े रिकॉर्ड

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 19 July 2025 at 23:49 IST