‘कोर्ट मैरिज कर ली…’; क्या वाकई करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश ने रचा ली शादी? इस एक्टर के वीडियो से मची सनसनी
Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी को लेकर समय-समय पर अफवाहें उड़ती रही हैं लेकिन इस बार किसी एक्टर ने ही बड़ा खुलासा कर दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Wedding News: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। कपल सालों से साथ है और फैंस अक्सर उनके वेडिंग प्लान्स के बारे में पूछते रहते हैं। हालांकि, इस बीच जो खबर सामने आ रही है, उसे सुन करण और तेजस्वी के फैंस खुशी के मारे झूम उठेंगे।
दरअसल, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी को लेकर समय-समय पर अफवाहें उड़ती रही हैं लेकिन इस बार किसी एक्टर के मुंह से ही कपल को लेकर एक बड़ी बात सामने आ गई है।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने कर ली शादी?
एक्टर अभिषेक कुमार ने कथित तौर पर करण और तेजस्वी की शादी की पुष्टि कर दी है। उनका हाल ही में एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें उन्हें कथित तौर पर यह पुष्टि करते हुए देखा जा सकता है कि टेलीविजन की चहेती जोड़ी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने वाकई शादी कर ली है। अभिषेक को इन दिनों करण और तेजस्वी के साथ कुकिंग-कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में देखा जा रहा है।
ऐसे में इसी शो से एक क्लिप सामने आई है जिसमें अभिषेक ने एक बड़ा खुलासा कर डाला। वो कथित तौर पर तेजरन (करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को फैंस द्वारा दिया गया नाम) के बारे में बात करते हुए कहते हैं- "भाई, उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है।" जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, तुरंत ही आग की तरह वायरल हो गया है।
Advertisement
जब करण कुंद्रा ने किया शादी की खबरों पर रिएक्ट
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि करण और तेजस्वी की "गुपचुप शादी" हो चुकी है। उस समय, एक अंदरूनी सूत्र ने इसकी पुष्टि भी की थी। हालांकि, जब इस न्यूज पोर्टल ने अफवाहों को लेकर करण से पूछा तो उन्होंने ये कहकर सिरे से खारिज कर दिया कि "ये 2-4 महीनों से चल रहा है, कहीं से स्क्रीनशॉट निकालकर कुछ किया है, पहले भी मेरे पास आया था।"
ये भी पढे़ंः 4 साल बाद आई शादी में दरार! मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार को किया अनफॉलो, दिशा पाटनी ने लगाई तलाक पर मुहर?