अपडेटेड 3 March 2026 at 18:23 IST

Devoleena Bhattacharjee: खामेनेई की मौत का मातम मनाने वालों पर बुरी तरह भड़कीं 'गोपी बहु', देशभक्ति को लेकर ताने सवाल

Devoleena Bhattacharjee On Khamenei Death: देवोलीना ने सोशल मीडिया के जरिए उन लोगों को निशाने पर लिया जो भारत में रहकर दूसरे देशों के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं और खामेनेई की मौत पर दुख जता रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
devoleena bhattacharjee on iran israel war supreme leader khamenei death slams who-disrespects-indian-soldiers on social media
देवोलीना भट्टाचार्जी खामेनेई | Image: Social Media

Devoleena Bhattacharjee On Iran Israel War: टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में हैं। इंटरनेशनल स्तर पर चल रहे ईरान-इजरायल विवाद और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच देवोलीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

किस बात पर नाराज हुईं देवोलीना?

देवोलीना ने उन लोगों को निशाने पर लिया जो भारत में रहकर दूसरे देशों के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं और खामेनेई की मौत पर दुख जता रहे हैं। उन्होंने लिखा कि कुछ लोग कहते हैं कि उनका इस देश से कोई लेना-देना नहीं है। जब भारतीय सैनिक शहीद होते हैं तो उन्हें दुख नहीं होता, लेकिन दुश्मन देशों के लिए आंसू बहाने लगते हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग यहां रहकर, यहां की सुविधाओं का फायदा उठाकर और यहां कमाकर जीवन जी रहे हैं, वो आखिर देश की अखंडता का मजाक क्यों उड़ाते हैं?

Uploaded image

“असहमति का अधिकार है, लेकिन बेइज्जती नहीं”

देवोलीना ने अपने पोस्ट में साफ कहा कि असहमति जताना हर नागरिक का अधिकार है। हर कोई हर सरकारी नीति से सहमत हो, ये जरूरी नहीं। लेकिन देश के लिए जान देने वालों का अपमान करना गलत है।

Advertisement

उन्होंने लिखा कि अगर कोई बलिदान की सराहना नहीं कर सकता, तो उसे खुद से पूछना चाहिए कि उसके लिए वफादारी का मतलब क्या है। यह अंध राष्ट्रभक्ति नहीं, बल्कि सम्मान और गरिमा की बात है।

“नमक खा रहे हो तो वफादार बनो”

पोस्ट के आखिर में देवोलीना ने सख्त शब्दों में लिखा कि जिस देश का नमक खा रहे हो, उसके प्रति वफादार रहो। अगर किसी और देश के प्रति वफादारी निभानी है तो वहीं जाकर रहो। उन्होंने कहा कि नमकहराम बनकर जीने से बेहतर है वफादार बनकर सांस लेना।

Advertisement

सोशल मीडिया पर मिल रहा समर्थन

देवोलीना के इस पोस्ट को कई यूजर्स का समर्थन मिला है। लोग उनकी साफगोई की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि उनका इशारा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फरहाना भट्ट की ओर भी था, जिन्होंने खामेनेई की मौत पर दुख जताया था और उसके बाद से ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं।

फिलहाल, देवोलीना का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा मुद्दा बना हुआ है। एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया है कि वे हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखना जानती हैं।

यह जरूर पढ़ें:  Mandana Karimi: खामेनेई की मौत से ईरान में मातम... तो भारत में रह रही ये एक्ट्रेस खुश, LIVE में रोने वाले एंकर का उड़ाया मजाक
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 3 March 2026 at 18:23 IST