अरमान मलिक के घर खुशियों के बाद बढ़ी चिंता, डिलीवरी के बाद पायल मलिक की बिगड़ी तबीयत, बच्चे की हालत भी नाजुक

Payal Malik Health: अरमान मलिक के घर में बीते दिनों खुशियों ने दस्तक दी थी। लेकिन अब चिंता बढ़ गई है क्योंकि उनकी पत्नी पायल मलिक की तबीयत बिगड़ गई है। इसके साथ ही नवजात बच्चे की भी हालत नाजुक है।

Follow : Google News Icon  
Payal Malik health update
Payal Malik health update | Image: YT Grab

Payal Malik Health: यूट्यूबर अरमान मलिक के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी थी, लेकिन इस खुशी के साथ चिंता भी जुड़ गई है। 24 मार्च 2026 को सुबह 6:38 बजे उनकी पत्नी पायल मलिक ने बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद पायल तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहीं और फिर घर लौट आईं थीं, लेकिन घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी है। इस बात से अरमान के घर में चिंता का माहौल बना हुआ है।

पायल मलिक का फिर से इलाज जारी

अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में खुलासा किया है कि पायल को लगातार तेज सिरदर्द की शिकायत हो रही थी। शुरुआत में डॉक्टरों ने दवाइयों के जरिए राहत देने की कोशिश की, लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। हालांकि पायल ने अस्पताल में ज्यादा समय रुकने से इनकार कर दिया और अब डॉक्टर की सलाह पर उनका इलाज घर पर ही चल रहा है।

नवजात बेटे को हुआ जॉन्डिस

इस बीच परिवार के लिए एक और चिंता हो गई है, क्योंकि अब नवजात बेटे रुद्र की तबीयत बिगड़ने पर जांच कराई गई जिसमें जॉन्डिस की पुष्टि हुई है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे का इलाज किया जा रहा है। अरमान मलिक ने अपने व्लॉग के जरिए बताया है कि वह 6 अप्रैल 2026 को अपने बेटे जैद के जन्मदिन के मौके पर नवजात बेटे रुद्र का चेहरा पहली बार फैंस को दिखाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पायल को फिलहाल सख्त बेड रेस्ट की सलाह दी गई है।

फार्महाउस शिफ्ट होने की तैयारी

इस चिंता के बीच में अरमान मलिक ने एक बड़ा फैसला भी लिया है। उन्होंने बताया है कि वह जल्द ही एक फार्महाउस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, जहां वह अपने पूरे परिवार के साथ शिफ्ट होकर भीड़-भाड़ से दूर शांत माहौल में रहना चाहते हैं।

Advertisement

बेटे के नाम को लेकर भी परिवार में हो रही चर्चा

पायल मलिक ने बेटे का नाम हमजा रखा है, वहीं अरमान मलिक ने उसका नाम रुद्र रखा है। बताया जा रहा है कि डिलीवरी से पहले पायल फिल्म 'धुरंधर 2' देखने गई थीं। यही वजह है नाम रखने की दिलचस्प कहानी। 

यह भी पढ़ें: Hair Growth: तेजी से झड़ रहे बाल और बन रहे पैच? गंजेपन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू रामबाण उपाय, लहराने लगेंगी जुल्फें

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड