Sunil Pal: मेरठ में किडनैपिंग, धमकी और 8 लाख की वसूली... कॉमेडियन सुनील पाल ने दर्ज कराई FIR

सुनील पाल का दावा है कि जब वो मेरठ में शो करने गए थे, तब उनका 5 से 6 लोगों ने अपहरण कर लिया अपहरण कर लिया।

Follow : Google News Icon  
Sunil Pal file photo
Sunil Pal file photo | Image: X

Comedian Sunil Pal Kidnapping News: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने किडनैपिंग मामले में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया है कि शो के लिए वह मेरठ गए थे और इस दौरान कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया था। इस दौरान उनके 8 लाख रुपये वसूले भी गए।  

सूत्रों के मुताबिक सुनील पाल की शिकायत के आधार पर बीती रात मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। साथ ही इस मामले को आगे की जांच के लिए मेरठ में स्थित लालकुर्ती पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया है। FIR 5 से 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की धारा 138, 140(2), 308(2), 308(5), 3(5) के तहत दर्ज की गई है।

शिकायत में सुनील पाल ने क्या बताया?

सुनील पाल के मुताबिक घटना 2 दिसंबर शाम साढ़े छह बजे से लेकर 3 दिसंबर की शाम 8 बजे के बीच की है। कॉमेडियन ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि जब वह मेरठ में शो करने गए थे, तब उनका 5 से 6 लोगों ने अपहरण कर लिया अपहरण कर लिया। अपहरण करने वालों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इस तरह से उन्हें डरा-धमकाकर कर से 8 लाख रुपये वसूले गए।

फोन बंद और घंटों तक नहीं था सुनील पाल से संपर्क

बता दें कि हाल ही में सुनील पाल के लापता होने की खबर सामने आई थी। फोन बंद आने और कई घंटों तक संपर्क न होने के बाद उनकी पत्नी थाने पहुंची थीं, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। हालांकि बाद में सुनील ने खुद अपने परिवार से संपर्क किया था और बताया था कि वह सुरक्षित हैं। इसके बाद वह सुरक्षित मुंबई भी लौट आए थे। वापस लौटने के बाद उन्होंने बताया कि उनका अपहरण हुआ था।

Advertisement

सुनील पाल ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि 2 दिसंबर को उनका अपहरण, लेकिन अब वह सुरक्षित लौट गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया भी अदा किया था।

यह भी पढ़ें: 'शहनाज को घर में घुसने क्यों दिया?', हिमांशी खुराना को हुआ पछतावा, सुर्खियों में रही इनकी ‘दुश्मनी’

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड