Ex-पति संग फिर साथ दिखीं चारू असोपा, बाहों में भरकर दिए पोज; फैंस बोले- 'पहले तलाक फिर अब ये क्या ड्रामा?'
चारू असोपा ने अपने Ex-पति राजीव सेन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो काफी क्लोज नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। इसके अलावा, एक्ट्रेस के कैप्शन ने फैंस का खासा ध्यान खींचा।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Rajeev sen-Charu Asopa: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस चारू असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब दोनों अपनी हालिया तस्वीर की वजह से चर्चा में है, जिसे देख फैंस हैरान हो रहे हैं।
चारू असोपा ने अपने क्लोदिंग ब्रैंड का आउटलेट ओपन किया है। लेकिन उनके पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने एक्स पति राजीव सेन के लिए लिखा कि उनका साथ उनके लिए पूरी दुनिया है।
राजीव की बाहों में दिखीं चारू
दरअसल, दोनों ने साल 2023 में तलाक ले लिया था। इसके बावजूद दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। इस बीच चारू असोपा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो राजीव सेन संग नजर आ रही हैं। इसमें एक्स पति संग उनकी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। यही नहीं, तस्वीरों में उनकी खुशी भी साफ झलक रही है।
एक्स-पति के लिए लिखा स्पेशल नोट
चारू ने तस्वीरों में अपने एक्स पति और सास दोनों को टैग किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'चारूज क्लोसेट' के उद्घाटन के मौके पर मेरे साथ खड़े रहने के लिए राजीव और मम्मा का बहुत-बहुत शुक्रिया। आपका प्यार और साथ मेरे लिए पूरी दुनिया है।'
Advertisement
पोस्ट ने फैंस को किया कंफ्यूज
चारू के इस पोस्ट ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा,'कुछ दिनों बाद यह पोस्ट डिलीट हो जाएगा। अनप्रिडिक्टेबल कपल।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'फिर से नाटक शुरू करो। बाद में ये सब डिलीट हो जाएगा और फिर नफरत भरी बात होगी। मैच्योर हो जाओ थोड़ा।' एक और ने लिखा, 'क्या खेल है भई, पहले तलाक फिर अब ये क्या ड्रामा है दोनों का।' वहीं एक्स कपल के फैंस ने उनसे फिर से एक होने की दरख्वास्त की।
2019 में शादी और 2022 में अलग
बता दें कि चारू असोपा औ राजीव सेन ने 7 जून 2019 को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने 16 जून 2019 में ट्रेडिशनल वेडिंग की। साल 2021 में इनकी बेटी हुई, जिसका नाम जियाना रखा। लेकिन, शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए। इसके बाद चारू ने साल 2022 में आपसी सहमति से अलग होने का नोटिस भेजा। इसके बाद राजीव ने भी उनके नोटिस का जवाब एक और नोटिस के साथ दिया।
Advertisement
एक बार फिर आए साथ, लेकिन...
सितंबर 2022 में दोनों ने फिर से बेटी के लिए साथ रहने का फैसला किया। मगर कुछ ही महीनों में दोनों फिर अलग हो गए। इसके बाद दोनों का तलाक 8 जून 2023 को फाइनल हुआ।