अपडेटेड 12 July 2025 at 22:56 IST

Abdu Rozik: ‘बिग बॉस’ फेम अब्दू रोजिक हुए दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार? अब टीम ने बताई सच्चाई

Abdu Rozik: 'बिग बॉस 16' फेम अब्दू रोजिक को लेकर खबर आ रही है कि उन्हें शनिवार तड़के दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Follow : Google News Icon  
Bigg Boss Reality Star Abdu Rozik Arrested At Dubai Airport Over Theft Allegations
Bigg Boss Reality Star Abdu Rozik | Image: X

Abdu Rozik: ‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दू रोजिक को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि 21 वर्षीय अब्दू को शनिवार तड़के दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, अब उनकी टीम का बयान सामने आ गया है।

ताजिकिस्तानी सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दू रोजिक को मैनेज करने वाली कंपनी ने अब खलीज टाइम्स को इसकी पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने बताया कि अब्दू को अरेस्ट नहीं किया गया, बल्कि कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया था।

अब्दू रोजिक को हिरासत में लिया गया

रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दू रोजिक को अधिकारियों ने वीकेंड में सुबह लगभग 5 बजे मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचने के कुछ ही देर बाद हिरासत में ले लिया था। हालांकि, अधिकारियों द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस बीच, अब्दू के मैनेजमेंट ने कंफर्म किया है कि चोरी के आरोपों के कारण उन्हें हिरासत में लिया गया था।

Abdu Rozik all set to release new song; appear on Sajid Khan's upcoming  show | Radioandmusic.com

कंपनी के एक रिप्रेजेंटिव ने खलीज टाइम्स को दिए बयान में बताया है कि "हम केवल इतना कह सकते हैं कि हमें पता है कि उन्हें चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है।" हालांकि, उन्होंने आगे कोई भी डिटेल्स देने से इनकार कर दिया है।

Advertisement

बिग बॉस 16’ से फेमस हुए अब्दू रोजिक

आपको बता दें कि अब्दू रोजिक के पास यूएई का गोल्डन वीजा है और वह कई सालों से दुबई में रह रहे हैं। उन्होंने कुछ साल पहले टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में हिस्सा लिया था जिसके बाद भारत में उनकी लोकप्रियता तैजी से फैली। वो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'लाफ्टर शेफ 2’ जैसे टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं। फैंस उन्हें प्यार से ‘छोटा भाईजान’ कहकर भी बुलाते हैं। वो बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के काफी करीबी माने जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। 

ये भी पढ़ेंः Maalik vs Aankhon Ki Gustaakhiyan Day 2: राजकुमार राव और विक्रांत मैसी के क्लैश में कौन चल रहा आगे? हैरान कर देंगे आंकड़े

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 12 July 2025 at 22:46 IST