Roopal Tyagi Wedding: ‘बिग बॉस 9’ फेम रूपल त्यागी बनीं दुल्हनिया, लाल लहंगे में वायरल हुआ ब्राइडल लुक
Roopal Tyagi Wedding: टीवी शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस रूपल त्यागी ने शादी कर ली है। उन्होंने 5 दिसंबर को मुंबई में हमेशा के लिए नोमिश भारद्वाज का हाथ थाम लिया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Roopal Tyagi Wedding: टीवी शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस रूपल त्यागी ने शादी कर ली है। उन्होंने 5 दिसंबर को मुंबई में हमेशा के लिए नोमिश भारद्वाज का हाथ थाम लिया। उनकी शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
36 साल की एक्ट्रेस रूपल त्यागी का ब्राइडल लुक इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। उन्होंने निजी समारोह में नोमिश भारद्वाज संग सात फेरे लिए हैं जिसमें उनके परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूलीवेड कपल रूपल त्यागी और नोमिश भारद्वाज अब 8 दिसंबर को एक रिसेप्शन आयोजित करने वाले हैं।
टीवी एक्ट्रेस रूपल त्यागी बनीं दुल्हनिया
‘बिग बॉस 9’ फेम रूपल त्यागी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नोमिश भारद्वाज के साथ अपनी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं जिनपर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को दिखाते हुए कई खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।
अपने इस खास दिन पर रूपल त्यागी लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि उनके पति ने पीले और सफेद रंग की भारी शेरवानी पहनी थी। एक्ट्रेस के लहंगे में बारीक सुनहरी कढ़ाई थी और कमरबंद पर उनकी शादी का हैशटैग 'रूनोम' भी लिखा था जो उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहा था। उन्होंने अपने लुक को गोल्ड नेकलेस, मांग टीका, मैचिंग झुमके और लाल-सफेद चूड़ियों के साथ पूरा किया।
Advertisement
कौन हैं रूपल त्यागी के पति नोमिश भारद्वाज?
रूपल त्यागी और नोमिश की मुलाकात लगभग दो साल पहले मुंबई में कुछ आपसी दोस्तों के जरिए हुई थी। उनके पति नोमिश भारद्वाज एनीमेशन का काम संभालते हैं और कैमरे के पीछे काम करते हैं।
बात करें रूपल त्यागी की तो उन्होंने ‘हमारी बेटियों का विवाह’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था और उसके बाद वो ‘सपने सुहाने लड़कपन के’, ‘एक नई छोटी सी जिंदगी’ और ‘रंजू की बेटियां’ जैसे कई टेलीविजन शो में दिखाई दीं। उन्होंने ‘बिग बॉस 9’ और ‘झलक दिखला जा 8’ जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया था।